फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Girl found dead in lover's house

प्रेमी के घर मिली प्रेमिका की लाश  

Sun, 31 Dec 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sun, 31 Dec 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
 Girl found dead in lover's house
murder, crime, death

शादी से इनकार करने पर इंटर की छात्रा की उसके कथित प्रेमी ने शनिवार को अपने घर पर ही कैंची और हथौड़े से वार कर निर्ममता से हत्या कर दी। हत्या से पहले छात्रा से दुष्कर्म भी किया गया। प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी ने जहर खा लिया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतका नाबालिग थी और आरोपी भी नाबालिग है। मृतका के भाई ने पांच लोगों पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।सूचना मिलते ही एसएसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गदरपुर क्षेत्र निवासी छात्र और छात्रा के बीच बीते कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही इंटर कॉलेज में बारहवीं में पढ़ते थे। शनिवार को दोनों अन्य सहपाठियों के साथ एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने गए थे। इसके बाद छात्रा घर जाने के बजाए कथित प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर उसके घर पर आ गई थी। इसी बीच जब प्रेमी की मां घर पहुंची तो दरवाजा बंद मिला। अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा गया। जब पुलिस कमरे में दाखिल हुई तो प्रेमी बरामदे में अचेत हालत में पड़ा था और कमरे में छात्रा की लाश अर्धनग्न हालत में पड़ी थी। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे और खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने छात्रा से दुष्कर्म किया और शादी से इनकार करने के बाद कैंची और हथौड़े से हत्या कर दी। 
विज्ञापन


बाद में खुद भी जहर खाने के बाद कमरे में अचेत हो गया। पुलिस ने आनन-फानन में प्रेमी को उपचार के लिए पहले गदरपुर और फिर रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, तहसीलदार वसीखान और सीओ कमला बिष्ट ने घटनास्थल का मुआयना किया। इधर, मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन को गांव के ही पांच लोग बहला-फुसलाकर से आरोपी के घर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की मां से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी से इनकार करने पर आरोपी छात्र ने छात्रा की कैंची और हथौड़े से हत्या करने के बाद कीटनाशक का सेवन किया है। आरोपी ने अपने बयान में छात्रा के साथ हत्या से पूर्व संबंध बनाने की बात स्वीकारी है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है। मृतका के परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 
-डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी, काशीपुर


पोस्टमार्टम के बाद भी होगी स्थिति स्पष्ट
मृतका के परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने प्रथमदृष्टया सामूहिक दुष्कर्म की घटना से इनकार किया है। हालांकि मृतका के साथ आरोपी ने संबंध बनाने की बात जरूर कबूली है। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

सफाई व्यवस्था बंद करने की दी चेतावनी
वाल्मीकि समाज से ताल्लुख रखने वाली छात्रा की निर्मम हत्या से समाज के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने आरोपियों को शीघ्र नहीं पकड़ा तो नगर में सफाई व्यवस्था बंद करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।


फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने की जांच
फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने वहां पड़े खून के नमूनों के साथ ही फिंगर प्रिंट भी लिए। इधर कमरे से कैंची, हथौड़ा, सल्फास की डिब्बी और आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। इन्हें पुलिस ने सील कर दिया है।


मां को बहाना बनाकर भेजा था बाहर
कथित प्रेमी ने हत्या की योजना पहले से ही तैयार कर रखी थी। इसी वजह से उसने अपनी मां को दोस्तों के आने की बात कहकर घर से बाहर भेज दिया था। उसने छात्रा को मारने के लिए हथौड़ा और कैंची रखी हुई थी। बेटे के आक्रामक व्यवहार के चलते मां ने घर से जाने में ही भलाई समझी। लेकिन जब वह घर लौटी तो बेटे की करतूत देखकर उसके होश उड़ गए। आरोपी की मां ने बताया कि बेटा बेहद गुस्सैल स्वभाव का है। वह उससे भी मारपीट करता है। इसी वजह से बेटे के कहने पर वह घर से बाहर चली गई थी। उसे क्या पता था कि बेटा इतना भयानक कदम उठाने जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed