फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   girl commited suicide in rudrapur

अज्ञात कारणों से छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान

Mon, 13 Aug 2018 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 13 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
girl commited suicide in rudrapur
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

संदिग्ध हालात में एक छात्रा ने घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।  

विज्ञापन


मूलरूप से बिलासपुर के डडिया गांव के रहने वाले प्रेमशंकर का परिवार बीते दस सालों से वार्ड नंबर दो शिवनगर में रहता है। नशे का आदि होने की वजह से प्रेमशंकर घर कम आता है। उसकी पत्नी शशि घर के समीप ही सिलाई की दुकान चलाकर चार बच्चों का भरण पोषण करती है। दो बहन और दो भाईयों में तीसरे नंबर की पिंकी (14) स्थानीय जनता इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। रविवार को पिंकी घर पर अकेली थी।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े तीन बजे पिंकी की मौसी मीरा किसी काम के लिए शशि के घर आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद मीरा ने रोशनदान से अंदर झांका तो पिंकी टिनशेड के एंगिल में दुपट्टे से लटकी हुई थी। लोगों ने दरवाजा तोड़कर पिंकी को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घर में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हो सका। बेटी की मौत से मां शशि बदहवास हो गई, वहीं भाई बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दुर्घटना में घायल कि उपचार दौरान मौत
नानकमत्ता। चार दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की भी आज उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात ग्राम दियूडी निवासी मुनत्याज कुरैशी (22) पुत्र मुस्ताक कुरैशी गांव निवासी अपने मित्र के साथ बाइक से घर लौट रहा था। मछली झाला के पास पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार कुलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुनत्याज और रईस खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रविवार को बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मुनत्याज की मौत हो गई। मृतक की मां रुखसाना, भाई इम्तियाज का रो-रोकर बुरा हाल था। दुर्घटना के संबंध में अभी तक किसी की ओर से भी मुकदमा पंजीकृत नहीं कराया गया है।


सांप के काटने से महिला की मौत
दिनेशपुर। कृष्णा कालोनी वार्ड नंबर सात निवासी शिव कुमार की पत्नी छोटू (26) रविवार शाम चार बजे पास ही में बह रही अंधुआं नदी के किनारे शौच को गई थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब महिला घर नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने नदी की ओर गए। इस दौरान उन्हें खेत में महिला का शव मिला। उसका सारा शरीर नीला पड़ गया था और मुंह से झाग निकल रहा था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सांप के डंसने से उसकी मौत हुई होगी। महिला अपने पीछे पति, सात साल का पुत्र और पांच साल की पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गई है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed