{"_id":"590e06964f1c1bf1704418eb","slug":"gangrape-s-attempt-by-nawabita-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में नवविवाहिता से गैंगरेप का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुद्रपुर में नवविवाहिता से गैंगरेप का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sun, 07 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
gangrape
तीन लोगों ने शुक्रवार रात घर में घुस कर विवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने बचाव को पहुंची उसकी मां को भी बेरहमी से पीटा। पीड़िता ने रंपुरा पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक महिला का नौ महीने पहले विवाह हुआ था। वह पति के साथ मायके में ही रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात उसका पति किसी काम से बाहर गया था। रात को अचानक तीन लोग घर में घुस आए और उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
बीच बचाव करने पर उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी जाग गए। इसपर तीनों आरोपी पुलिस को घटना की सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने रंपुरा पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चौकी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन