फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Found the body of missing former soldier

लापता पूर्व सैनिक का शव मिला, हत्या की आंशका

Wed, 28 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Wed, 28 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

तीन दिन से लापता पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में गन्ने के अगोले से ढका मिला है। मृतक के सिर और मुंह में चोट के निशान है। सुबह के समय घास काटने गई महिलाओं की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना मृतक के परिवार को दी। परिवार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


गुड़खुड़ा निवासी पूर्व सैनिक केशर सिंह खोलिया (65) वर्ष मूल निवासी सौगांव तहसील डीडीहाट (पिथौरागढ़) यहां पिछले 30 वर्षों से रह रहे थे। बीते रविवार शाम से केशर सिंह घर से लापता थे। मंगलवार को उनके घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर उनका शव नाले के किनारे गन्ने के अगोले से ढका मिलने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल अजय ध्यानी ने मृतक के पुत्र चंदर सिंह सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि केशर सिंह रविवार शाम से लापता थे, लेकिन यह सोचकर पुलिस में शिकायत नहीं की कि हो सकता है वह रिश्तेदारी में चले गए हों। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास की छानबीन की, लेकिन पुलिस को मौके पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। कुछ ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त है कि मृतक शराब पीने का आदी था, हो सकता है शराब पीने के बाद उनका किसी से विवाद हो गया हो और उनकी हत्या कर दी गई हो। कोतवाल अजय ध्यानी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। इधर, मृतक के परिजनों ने किसी भी प्रकार की गांव में रंजिश से इनकार किया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed