{"_id":"5a107ad94f1c1b95188b4c55","slug":"former-student-union-president-beaten-over-the-complaint-of-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले की शिकायत पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घोटाले की शिकायत पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को पीटा
अमर उजला ब्यूरो, काशीपुर
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुस्तकालय के लिए खरीदी गई पुस्तकों में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर दो पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों के बीच विवाद तूल पकड़ गया। आरोप है कि एक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष व उसके साथी को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने आईटीआई थाने का घेराव किया। इस मामले में एक पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। कार्रवाई न होने पर पीड़ित निवर्तमान अध्यक्ष ने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष गुरप्रेम सिंह के नेतृत्व में शनिवार को दोपहर छात्रों ने आईटीआई थाने का घेराव किया। निवर्तमान अध्यक्ष मोहल्ला कटोराताल निवासी राहुल कांबोज ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार की दोपहर वह पुस्तकालय के लिए खुले बाजार से किताबें खरीदने का विरोध करने प्राचार्य एके सिरोड़ी के आवास पर गया था। जहां उसने टेंडर प्रक्रिया न होने तथा एक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मिलीभगत से किताबें खरीदे जाने को गलत बताया। कुछ देर बाद एक पूर्व अध्यक्ष ने फोन कर उससे कहा कि किताबों की खरीद के बारे में कुछ बात करनी है।
विज्ञापन
इस पर उसने बताया कि वह महाविद्यालय में ही है। कुछ देर बाद पूर्व अध्यक्ष अपने एक साथी के साथ वहां आया। इन लोगों ने गाली गलौच कर उन पर लाइसेंसी पिस्टल व रिवाल्वर तान दिया। इन दोनों ने उसके व बजरंग दल के प्रखंड संयोजक भूपेंद्र को मारपीट कर घायल कर दिया। थाने का घेराव करते हुए छात्रों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की भी। राहुल की तहरीर पर गुरुप्रीत सिंह गोपी, गुरुजीत सिंह हुुंडल, हरदयाल उर्फ गुप्ता, करन छीना के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन