फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   For which wife and children left, she gave the same

जिसके लिए पत्नी और बच्चों को छोड़ा, उसी ने दिया दगा

Sun, 16 Jun 2019 11:54 PM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Sun, 16 Jun 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
For which wife and children left, she gave the same
पुलिस की गिरफ्त में इनामी अभियुक्त। - फोटो : अमर उजाला
नौ वर्ष पहले पंतनगर क्षेत्र से पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर जिस नाबालिग को लेकर श्रमिक फरार हुआ था। वह भी दगा देकर किसी दूसरे युवक के साथ चली गई। अब नौ साल बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है तो उस पर ढाई हजार का इनाम है। दिलचस्प बात यह कि लड़की को भगाने के बाद नौ सालों में युवक केवल दो बार ही अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने आ पाया। युवक को अपने किए पर पछतावा भी है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन


 जून 2010 में चकफेरी कॉलोनी पंतनगर निवासी सुभाष ने झा कॉलोनी में रहने वाले राकेश वाल्मीकि के खिलाफ 17 वर्षीय बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नाबालिग की बरामदगी के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ साल पहले पुलिस ने फरार राकेश पर ढाई हजार का इनाम रखा। शनिवार को पंतनगर थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने सर्विलांस और सूचना के आधार पर राकेश को चटीगंज जिला अमृतसर, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वहां सफाई का काम कर रहा था। रविवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि राकेश ने नाबालिग प्रियंका के साथ शादी कर ली थी। राकेश की मां पंतनगर पशु चिकित्सालय में काम रही थी और राकेश भी तब मजदूरी करता था। 
विज्ञापन


राकेश ने पंजाब में अपना नाम राजू रखा था। प्रियंका को भगाने से पहले ही राकेश शादीशुदा था और उसकी पत्नी, तीन बच्चे पंतनगर में रह रहे हैं। राकेश से प्रियंका के तीन बच्चे हुए थे। राकेश ने बताया कि एक वर्ष पहले प्रियंका अपने तीन बच्चों को लेकर किसी सनी नाम केे टेंपो चालक के साथ चली गई। राकेश के मुताबिक उसने पहली पत्नी से प्रियंका और उसके बच्चों को साथ रखने की गुजारिश की थी लेकिन वह नहीं मानी थी। राकेश को पकड़ने वाली टीम में एसओजी के एसआई बीसी जोशी, कैलाश सिंह देव, एसओजी के हेड कांस्टेबल प्रकाश भगत, कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल, कुलदीप शाह, सुरेेंद्र सामंत, मो. यामीन, अनीशा आर्या आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed