फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire in three shops

शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग

Wed, 14 Mar 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।  Updated Wed, 14 Mar 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fire in three shops
मुखर्जीनगर में आग से जली दुकान का सामान समेटता दुकान स्वामी। - फोटो : Amar Ujala

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के मुखर्जीनगर स्थित जनरल स्टोर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद आग ने पास ही के बुक स्टोर और हेयर ड्रेसर की दुुुकान को भी कब्जे में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल के वाहनों ने आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


राहुल साना पुत्र अनिल साना ने कुछ समय पूर्व ही मुखर्जीनगर में अपना मकान बनाया है। मकान के निचले तल पर उसने तीन दुकानें निकाली हैं। इनमें से दो दुकानों में वह जनरल स्टोर और बुक स्टोर चलाता है, जबकि तीसरी दुकान में अरविंद नगर वार्ड नंबर एक निवासी बिलाल सलमानी पुत्र सलीम सलमानी का सैलून है।
विज्ञापन


सोमवार देर रात कुछ लोगों ने बुक स्टोर से धुआं निकलता देखा तो उन्होंने राहुल को इसकी सूचना दी। सूचना पर राहुल के साथ ही बिलाल भी मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग ने जनरल स्टोर के साथ ही सैलून की दुकान को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल के दो वाहनों ने करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के अनुसार आग से दुकान में रखी 48 हजार की नगदी, कंप्यूटर, फ्रिज सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बिलाल ने भी करीब एक लाख के नुकसान की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed