{"_id":"582213ffe41061e5850e06a20aee97ea","slug":"fir-against-four-people-including-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/जसपुर
Updated Sun, 06 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक डॉक्टर ने शिक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ अपनी पुत्री से अश्लील बातें करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की पॉस्को अधिनियम की धारा के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मोहल्ला भूप सिंह निवासी डॉक्टर ने कहा कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री एक बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। कॉलेज के शिक्षक महेश कुमार निवासी ग्राम उधोवाला (बिजनौर) यूपी मोहल्ला भूप सिंह में किराए पर रहता है। शिक्षक कक्षा में सर्वाधिक अंक दिलाने का प्रलोभन देकर उससे अश्लील बात कर छेड़खानी करने लगा। मार्च 2015 में उसने उसकी पुत्री को मोबाइल खरीद कर दिया। उसने पुत्री को धमकी दी कि यदि परिवार में किसी को कुछ बताया तो तेरे परिवार के सदस्यों को जान से मार दूंगा। लेकिन उसकी पुत्री ने सब कुछ अपनी मां को बता दिया। तब पत्नी ने सारी करतूत शिक्षक की पत्नी को बताई। इस पर शिक्षक की पत्नी ने ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने का आश्वासन दिया था। लेकिन जुलाई में शिक्षक ने फिर से उसकी पुत्री को दूसरा मोबाइल दे दिया। 14 अगस्त को उसने शिक्षक की शिकायत कालेज के प्रधानाचार्य से की। इस पर शिक्षक ने उसकी पुत्री को डरा-धमका कर एक पत्र लिखवा लिया। 15 अगस्त की शाम को शिक्षक महेश कुमार (50), उसकी पत्नी बबली और उसकी बहन मिथलेश 6-7 लोगों को लेकर जबरन उसके घर में घुस आए और दबाव बनाया कि महेश कुमार और उसके पुत्र विकास कुमार की गलती को माफ कर दो। इसके बाद शिक्षक और उसके पुत्र, उसकी पत्नी, बहन ने जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर ने इन लोगों से सुरक्षा करने की पुलिस से गुहार की। पुलिस ने पॉस्को अधिनियम के अंतर्गत घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
------