फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   fight between two sides

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चली तलवारें

Mon, 13 Nov 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Mon, 13 Nov 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
fight between two sides
रुद्रपुर आवास विकास में दो पक्षों में मारपीट के बाद लगी भीड़ से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

आवास विकास क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े के बाद दो पक्षों के बीच जमकर तलवारें और डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। मामले को शांत करने पहुंचे दरोगा भी चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठिया भांजकर भीड़ को मौके से खदेड़ा। कोतवाल झगड़ रहे चार लोगों को पकड़कर कोतवाली ले गए। दोनों पक्षों ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पुलिस को तहरीर सौंपी है।

विज्ञापन


आवास विकास के रहने वाले एक पक्ष का जगतपुरा के रहने वाले दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह आवास विकास में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों के बीच तलवारें चलने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर आपस में लड़ रहे लोगों को तितर-बितर किया। घटना में एक पक्ष के इरफान, आफताब निवासी जगतपुरा और दूसरे पक्ष के गुरसेवक सिंह, मनप्रीत सिंह, पवन, सत्येंद्र, हरपाल, दीपू, गुरजीत निवासी आवास विकास चोटिल हो गए। घटना में इमरान निवासी जगतपुरा का सिर फट गया। हमलावरों को रोकने के दौरान आवास विकास चौकी के दरोगा लक्ष्मण सिंह देउपा का हाथ भी चोटिल हो गया।
विज्ञापन


एक पक्ष के लोगों ने शिव शक्ति मंदिर के पास खड़े इरफान से मारपीट का आरोप लगाया है। कहा कि जब वे बचाव को पहुंचे तो उन पर तलवारों से हमला कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना था कि इरफान और उसके साथी नशा कराकर लोगों को गलत संगत में डालते हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो इरफान के साथियों ने एकजुट होकर उन पर हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल तुषार बोरा, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने लाठियां भांजकर आपस में लड़ रहे लोगों को शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आधे घंटे तक क्षेत्र में रही दहशत
आवास विकास क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई तलवारबाजी से क्षेत्र में आधे घंटे तक दहशत का माहौल बना रहा। हाथों में तलवारें लिए लोगों से बचने के लिए आसपास के कई लोग अपने घरों में दुबक गये। दहशत में आए कई दुकान स्वामियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी भीड़ संभालने में खासी मेहनत करनी पड़ी। जब वहां से भीड़ हटी तो दुकानदारों ने दुकानें खोली।


घटना से पुलिस लाइन में मची हलचल
आवास विकास क्षेत्र में दो पक्षों के बीच चली तलवारों से पुलिस लाइन में भी हलचल रही। घटना के वक्त एसएसपी डॉ. सदानंद दाते पुलिस लाइन में जिले भर के पुलिस अधिकारियों की मासिक अपराध समीक्षा बैठक ले रहे थे। वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही एसएसपी ने बैठक से ही मातहतों को मौके पर रवाना किया। इसके साथ ही आसपास की चौकियों को भी चौकस रहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed