फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   fight between two candidates

आपस में भिड़े दो प्रत्याशी, जमकर हुई मारपीट

Sun, 28 Oct 2018 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 28 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
fight between two candidates
fight

एक वार्ड से चुनाव मैदान में उतरे एक निर्दलीय और एक पार्टी प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। कुछ संभ्रांत लोगों ने कोतवाली पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। मामला शुक्रवार की रात का है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे आवास-विकास के एक वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार एक पूर्व पार्षद के साथ एमपी चौक पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व पार्षद से चुनाव लड़ाने के लिए समर्थन मांग रहे थे। इस दौरान इस वार्ड से ही एक पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे व्यक्ति समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने भी चुनाव लड़ाने में समर्थन मांगा। 
विज्ञापन


इस बीच निर्दलीय और उक्त पार्टी प्रत्याशी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो र्गई। एमपी चौक पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह दोनों पक्षों में बीच बचाव कराया। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए और वहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। बताया जाता है कि इस बीच कुछ संभ्रांत लोगों के कोतवाली पहुंचने पर मामला शांत हो गया। पार्षद प्रत्याशियों के बीच मारपीट का मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद प्रत्याशी पर मारपीट का आरोप, तहरीर सौंपी 
काशीपुर। मोहल्ला पक्काकोट निवासी एक व्यक्ति ने कटोराताल चौकी में तहरीर देकर कहा कि वह शनिवार रात काम से घर लौटा तो उसका बेटा घर पर नहीं था। घर वालों ने बताया कि बेटा एक पार्षद प्रत्याशी के ऑफिस में बैठा है। जब वह उसे ऑफिस देखने गया तो उसका बेटा वहां पर नशा कर रहा था। पिता को देखकर बेटा भाग गया।

आरोप है कि उसने ऑफिस में मौजूद लोगों से जब उसके पुत्र को नशा कराने का विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इधर, पार्षद प्रत्याशी ने तहरीर में कहा है कि उक्त व्यक्ति को पीटने की फोटो और पोस्ट किसी ने फेसबुक पर अपलोड कर दी है, जबकि उनका इस मारपीट से कोई लेनादेना नहीं है। फोटो और पोस्ट अपलोड होने से उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट और फोटो अपलोड करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।  


बाड़ को काटने का विरोध करने पर पूर्व प्रधान से मारपीट
गदरपुर। ग्राम मझरा नरसिंह के पूर्व ग्राम प्रधान सोमल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके घर के सामने रास्ते के किनारे लगाई गई बाड़ को काट दिया। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो ग्रामीण ने अपने पुत्र और पौत्रों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी, जिससे उन्हें गुम चोट आईं। शोर मचाने पर अन्य ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। पीड़ित सोमल सिंह ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोमल सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी पूर्व में भी जमीन पर कब्जा करने एवं नाला बंद करने का प्रयास कर चुके हैं। उन्होंने जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है। एसआई गणेश दत्त भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed