फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Father and son killed in a road accident, the woman serious

बाप-बेटे की सड़क हादसे में मौत, महिला गंभीर

Sat, 21 Feb 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज Updated Sat, 21 Feb 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Father and son killed in a road accident, the woman serious
बरेली से दवाई लेकर लौट रहे किराना व्यवसायी व उसके मानसिक रूप से रोगी बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे पीलीभीत के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। शहर के किराना व्यवसायी व उसके बेटे की मौत की खबर से व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



  शहर के वार्ड संख्या सात निवासी अजय गुप्ता (45) पुत्र स्व. राधेश्याम गुप्ता की सनातन धर्म मंदिर की दुकान में किराना स्टोर हैं। बृहस्पतिवार को अजय अपने छोटे बेटे मानसिक रूप से रोगी अनुज गुप्ता (20) की दवा लेने के लिए पत्नी मिथलेश (40) को साथ लेकर आल्टो कार संख्या-यूके06आर-0386 से बरेली गया था। दवा लेने के बाद अजय मय परिवार के नबाबगंज अपनी ससुराल पहुंचा और रात करीब 10 बजे ससुराल से घर को लौट पड़ा। रास्ते में शाही मोड़ पर भूसे से भरा ट्रक आल्टो कार के ऊपर पलट गया। जिससे अजय और अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मिथलेश गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे पीलीभीत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। नबाबगंज पुलिस ने हादसे में मृत बाप-बेटे के शव का पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतकों के शव घर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed