फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers are opening the name of middlemen

वसूली के डर से बिचौलियों के नाम खोलने लगे हैं काश्तकार

Sun, 21 Jan 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Sun, 21 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers are opening the name of middlemen
नेशनल हाईवे - फोटो : अमर उजाला

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में लिप्त लोगों पर एसआईटी का शिकंजा कसने के बाद जांच के दायरे में आए काश्तकार ही घोटाले का राज उगलने लगे हैं। शुरुआती दौर में जहां काश्तकार गिरफ्तारी के डर से संदिग्ध बयान दे रहे थे, वहीं अब वसूली के डर से खुलकर कबूल रहे हैं कि पिछली तिथियों में 143 कराने के लिए उन्होंने बिचौलियों का सहारा लेकर उन्हें मोटा कमीशन दिया। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक काशीपुर के तीन काश्तकारों ने एसआईटी को लिखित रूप में बिचौलियों के नाम दिए हैं। 

विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण के नाम पर हुए घोटाले में अफसरों और काश्तकारों के साथ बिचौलिये भी शामिल थे।

बिचौलियों ने ही काश्तकारों को लालच देकर उन्हें भूमि की गलत तरीके से 143 करवाने के लिए तैयार किया और इसके एवज में काश्तकारों से लाखों रुपये कमीशन के रूप में लिए थे। एक तरफ जहां एसआईटी घोटाले में लिप्त तत्कालीन अफसरों को एक के बाद एक जेल भेज रही है, वहीं जिला प्रशासन भी करोड़ों का मुआवजा लेने वाले काश्तकारों से सरकारी धन की वसूली की तैयारियों में जुटा है। 
विज्ञापन


इसके चलते अब मुआवजा लेने वाले काश्तकार वसूली के डर से एसआईटी के सामने खुलासा कर रहे हैं कि भूमि का 143 कराने के लिए उन्हें कुछ बिचौलियों ने उकसाया और उसके एवज में बिचौलियों को कमीशन दिया। सूत्रों के अनुसार काशीपुर तहसील के तीन काश्तकारों ने लिखित रूप में एसआईटी को कुछ बिचौलियों का नाम बताए है। इनमें से एक बिचौलिया मोटी रकम लेने के बाद कनाडा में शरण लिए हुए है। इसके साथ ही पंजाब में शरण लिए कुछ काश्तकार भी एसआईटी के संपर्क में आ गए हैं। यह लोग जल्द ही एसआईटी को बयान देकर घोटाले के कुछ अहम राज बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जसपुर और काशीपुर तहसील के फरार चल रहे काश्तकारों के बारे में भी एसआईटी को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इनके आधार पर एसआईटी जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। सितारगंज एनएच-125 में पड़ने वाले पांच गांवों की पत्रावलियों का भी एसआईटी अध्ययन कर रही है। तीन दिन पूर्व एनएचएआई के अधिकारियों से पूछताछ के बाद एसआईटी को एनएच-125 में भी घोटाले होने की आशंका हुई थी। इसके बाद एसआईटी ने एसएलओ कार्यालय से उक्त गांवों की पत्रावलियां ली हैं। इन पत्रावलियों के अध्ययन के बाद एसआईटी जल्द इन मामलों में भी कार्रवाई कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed