फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Factory worker killed in road accident

सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत

Tue, 17 Feb 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 17 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Factory worker killed in road accident
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक बहन की शादी का लगन देकर लौट रहा था। मौत से परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। यूपी के ग्राम सरकड़ा, ठाकुरद्वारा निवासी कुलदीप सिंह कश्यप (22) पुत्र हरप्रसाद मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। बीते सोमवार की देर सायं कुलदीप बाइक से अपनी बहन पूनम की लगन देकर मसवासी (बिजारखाता) से वापस लौट रहा था। इस बीच मुरादाबाद रोड, महेशपुरा तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ने हेलमेट पहना हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि मृतक के तीन भाई और एक बहन है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटा भाई प्रदीप सऊदी अरब में है। जबकि सबसे छोटा भाई अरविंद पढ़ाई करता है।
विज्ञापन

परिवार की खुशी मातम में बदल गई। जहां मृतक बहन का लगन देकर वापस लौट रहा था। वहीं मृतक कुलदीप का भी स्थानीय टांडा उज्जैन मोहल्ले से 19 फरवरी को शादी का लगन जाना था, लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed