फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   f the Maoists are not connected to the attackers wire

नक्सलियों से तो नहीं जुड़े हैं हमलावरों के तार

Fri, 21 Aug 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Fri, 21 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 कांग्रेसी नेता पर हमला करने वाले बिहार और झारखंड निवासी बदमाशों के पास से मिला कारबाइन जैसा अत्याधुनिक हथियार कई सवाल खड़े कर रहा है। इसे लेकर पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि जिस तरह का कारबाइन हमलावरों के पास से बरामद हुआ है, इससे पहले उत्तराखंड में किसी भी बदमाश के पास बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं बदमाशों के तार बिहार और झारखंड क्षेत्र में रहने वाले नक्सलियों से तो नहीं जुड़े हैं।


 गुरुवार देर रात कांग्रेसी नेता और टेंट व्यवसायी किरन सरदार पर हुए जानलेवा हमले के बाद दो बदमाशों को एक कारबाइन, एक तमंचा और 24 कारतूसों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बदमाशों के पास मिले अत्याधुनिक कारबाइन देख पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अब तक राज्य में एक भी ऐसा मामला नहीं पकड़ा गया है, जिसमें बदमाशों ने कारबाइन का प्रयोग किया हो। जांच में पता चला है कि भारतीय पुलिस फोर्स की कारबाइन से मिलती जुलती बरामद कारबाइन बिल्कुल अलग है। आशंका जताई जा रही है कि बिहार और झारखंड के कुछ हिस्से नक्सली प्रभावित है। बदमाश भी बिहार और झारखंड के बार्डर क्षेत्र के हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पकड़े गए बदमाश प्रकाश झा और विजय यादव का उनसे तो संपर्क नहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बिहार और झारखंड के नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में चाइना से हथियारों के छोटे-छोटे पार्ट लाकर उनकी एसेंबलिंग की जाती है। बदमाशों के पास से कारबाइन की बरामदगी को गंभीरता से लेते हुए खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गई है। खुफिया विभाग की टीम ने भी पुलिस के साथ मिलकर दोनों बदमाशों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed