फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   evidence are being collected against middleman

सफेदपोश बिचौलियों के खिलाफ जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य

Sat, 11 Aug 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Sat, 11 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
evidence are being collected against middleman
घोटाला - फोटो : amar ujala
एनएच भूमि मुआवजा घोटाले में कमीशन के रुपये ठिकाने लगाने में किसानों और अधिकारियों के बीच कड़ी बने सफेेदपोश बिचौलियों के खिलाफ एसआईटी पुख्ता साक्ष्य संकलन में जुटी है। एसआईटी मामले में चर्चित अधिवक्ता से भी पूछताछ कर चुकी है। बताया जा रहा है कि कई मामलों में कमीशन की रकम डकारने वाला एक बिचौलिया गिरफ्तारी के डर से विदेश भाग चुका है। हालांकि कमीशन की रकम को ठिकाने लगाने के आरोप में स्टांप वेंडर सहित चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। 
विज्ञापन


दरअसल भूमि मुआवजा घोटाले में बैक डेट में जमीनों को अकृषि कराकर सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान किसान, अधिकारी, कर्मचारी और बिचौलियों की सांठगांठ से संभव हुआ था। जसपुर, बाजपुर और काशीपुर क्षेत्र में सक्रिय बिचौलियों ने किसानों को बैक डेट कराने से करोड़ों रुपयों का मुआवजा मिलने का लालच दिया था। जो किसान झांसे में आए थे, उनकी जमीनों की बैक डेट में 143 कराकर मिले करोड़ों के मुआवजे का कमीशन हासिल किया था। कमीशन की रकम को अधिकारी, कर्मचारियों के साथ बंदरबांट की गई थी। एसआईटी ने घोटाले की परतें खोलनी शुुरू की तो बिचौलियों की भूमिका भी उजागर हुई। 
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया था कि कमीशन की रकम को कुछ लोगों को लालच देकर उनके खातों में डलवाया गया और फिर से उसे निकलवा दिया गया था। कमीशन की बंदरबांट करने का प्रमाण मिलने पर एसआईटी ने बिचौलिये बने काशीपुर के स्टांप वेंडर जीशान और डाटा एंट्री ऑपरेटर अर्पण कुमार को जेल भेज दिया था। इसके बाद मुआवजेे की रकम ठिकाने लगाने के आरोप में रुद्रपुर की बिल्डर प्रिया शर्मा और उसके सहयोगी सुधीर चावला को भी एसआईटी ने जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे के खेल में कई और बिचौलियों के नाम सामने आए थे। बताया जा रहा कि एसआईटी का शिकंजा करने के बाद एक बिचौलिया विदेश भाग गया था। कुछ बिचौलियों से एसआईटी ने पूछताछ भी की थी। कुछ दिन पहले कमीशन की रकम को लेकर एक अधिवक्ता से भी पूछताछ हो चुकी है। एसआईटी के निशाने पर बिचौलिये हैं, इनके बारे में साक्ष्य संकलन का काम किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कोर्ट में पेश होने वाली चार्जशीट में बिचौलियों के नाम भी शामिल किए जा सकते हैं। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि बिचौलियों की भूमिका की जांच हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed