{"_id":"5c267503bdec22570b2fd4bc","slug":"engineer-crushed-with-stone-and-killed-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर ने पत्थर से कुचलकर दोस्त को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियर ने पत्थर से कुचलकर दोस्त को मार डाला
Sat, 29 Dec 2018 12:39 AM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
Published by: दीपक नेगी
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
रोहित का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर के बेटे की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे एक इंजीनियर ने अपने सुपरवाइजर दोस्त की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। दोनों में बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
मूलरूप से रतनपुरी खतौली मुजफ्फरनगर (यूपी) निवासी रोहित कुमार (23) पुत्र वीर सिंह ललित इंटरप्राइजेज के अधीन संचालित ग्रीन प्लाई इंडोरेंस कंपनी में सुपरवाइजर था। रोहित के साथ उसका दोस्त लामाखेड़ा टांडा बादली जिला रामपुर निवासी सत्येंद्र भी इसी कंपनी इंजीनियर था। रोहित और सत्येंद्र दोनों चार साल से फुलसुंगा की सागर कॉलोनी में एक ही कमरे में रह रहे थे। बृहस्पतिवार रात इसी कंपनी के चीफ इंजीनियर तीनपानी डैम स्थित जेष्ठा कॉलोनी निवासी महेश चौहान के बेटे की जन्मदिन पार्टी थी। इसमें रोहित और सत्येंद्र एक ही बाइक से पहुंचे थे।
विज्ञापन
पार्टी में उन्होंने जमकर शराब पी और रात करीब 11 बजे दोनों घर के लिए निकले। बाइक रोहित चला रहा था। महेश के घर से कुछ आगे पहुंचे तो बाइक गिर गई। इसके बाद सत्येंद्र ने बाइक चलाने को कहा तो दोनों में मारपीट शुरू हो गई। सत्येंद्र ने रोहित को धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद सत्येंद्र ने ईंट से एक के बाद एक रोहित के सिर और मुंह पर कई वार कर दिए, जिससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद सत्येंद्र मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन