{"_id":"58c98cc24f1c1b194132a0f2","slug":"electricity-workers-joining-the-connection-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन जोड़ने गए विद्युत कर्मी बंधक बनाकर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनेक्शन जोड़ने गए विद्युत कर्मी बंधक बनाकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा।
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर का कटा बिजली कनेक्शन जोड़ने गए ऊर्जा निगम के कर्मचारी को चार लोगों ने बंधक बनाकर जमकर मारपीट की। किसी तरह कर्मचारी ने अपनी जान बचाकर निगम के उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर अवर अभियंता पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंचे और कर्मचारी को बमुश्किल छुड़वाया। मारपीट में कर्मचारी का हाथ फैक्चर हो गया। लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बुधवार को यूपीसीएल के लाइनमैन ललित मोहन लोहनी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि बिजली बिल का बकाया जमा नही किए जाने पर मुड़ेली निवासी लालता प्रसाद का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। लालता ने बिल जमा कर बुधवार को फोन पर बताया कि बिल जमा कर दिया गया है लिहाजा उसका कनेक्शन जोड़ दिया जाए। इसपर वह सूरज सिंह राणा व विजय सिंह राणा को साथ लेकर कनेक्शन जोड़ने के लिए गया था। जब वह कनेक्शन जोड़ रहा था तभी लालता प्रसाद का पुत्र त्रिलोक अपने तीन साथियों के साथ वहां आया और गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने सूरज सिंह राणा को कमरे में बंद कर लाठी डंडों व लात घूंसों से पीटा। मारपीट की सूचना उन्होंने उपखंड अधिकारी अंबिका यादव को दी। तब जाकर अवर अभियंता पवन उप्रेती अपने साथ पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से सूरज सिंह राणा को छुड़वाया और अस्पताल पहुंचाया जहां उसके हाथ में फैक्चर निकला। इधर पुलिस ने लाइनमैन लोहनी की तहरीर पर त्रिलोक सिंह व उसके तीन साथियों के खिलाफ मारपीट करने और सरकारी कार्य में व्यवधान डालने का मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन