फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drunken drug dealer, 1.185 kg opium recovered

नशे का सौदागर दबोचा, 1.185 किलो अफीम बरामद 

Mon, 13 May 2019 12:10 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Mon, 13 May 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Drunken drug dealer, 1.185 kg opium recovered
रुदप्रुर कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में नशे का सौदागर। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने रामपुर से अफीम की डिलीवरी देने पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1.185 किलो अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से अफीम खरीदने वाले और उसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। 

विज्ञापन


शनिवार देर शाम को एसएसआई प्रथम कमलेश भट्ट टीम के साथ प्रीत विहार फेस-5 में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बरादरी रोड की ओर से एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया और सीओ हिमांशु शाह को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सीओ की मौजूदगी में संदिग्ध की तलाशी ली गई तो उसके पास मौजूद थैले में 1.185 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद शाहिद निवासी ग्राम गोदी रंपुरा थाना खजुरिया रामपुर (यूपी) बताया। उसने बताया कि वह तीन-चार वर्षों से गांव के ही एक व्यक्ति के साथ मिलकर अफीम तस्करी का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि आरोपी शाहिद रुद्रपुर के किसी असलम नाम के व्यक्ति को अफीम बेचने लाया गया। आरोपी को इंद्रा चौक के पास असलम को डिलीवरी देनी थी। बताया कि असलम के साथ ही नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में राजेंद्र जोशी, नवीन भट्ट, खजान शर्मा, रमेश कुमार आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed