फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DP Singh surrenders

डीपी सिंह ने एसएसपी के सामने किया आत्मसमर्पण

Fri, 24 Nov 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 24 Nov 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
DP Singh surrenders
एसएसपी कार्यालय में पूर्व एसएलओ डीपी सिंह को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले के मुख्य आरोपी पूर्व एसएलओ डीपी सिंह ने नाटकीय ढंग से एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। 26 दिन से डीपी एसआईटी से आंख-मिचौली कर रहा था। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए कानून का हर दांव आजमाया, लेकिन गिरफ्तारी के सारे रास्ते बंद होते देख उसने आत्मसमर्पण करना ही बेहतर समझा। आत्मसमर्पण करने के बाद एसआईटी ने करीब ढाई घंटे तक डीपी से पूछताछ की। फिलहाल एसआईटी की हिरासत में डीपी को शुक्रवार को नैनीताल स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले के मुख्य आरोपी डीपी सिंह हाइकोर्ट से याचिका खरिज होने के बाद अपने परिवार के साथ भूमिगत हो गया था। उसकी तलाश में एसआईटी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। 18 नवंबर को डीपी की दूसरी एसएलपी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने डीपी को सोमवार तक सरेंडर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही एसआईटी रोजाना डीपी के सरेंडर करने की उम्मीद लगा रही थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे एसएसपी कार्यालय के मुख्य गेट से अपने दो वकीलों के साथ डीपी सिंह पैदल अंदर दाखिल हुआ। पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते इससे पहले ही डीपी सीधा एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के कार्यालय के बाहर पहुंचा और दरवाजे में दस्तक देकर अंदर आने की अनुमति ली। उसने कक्ष में बैठे एसएसपी के आगे आत्मसमर्पण कर अधिकारियों, पुलिस और एलआईयू कर्मियों को चौंका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने पांच मिनट तक डीपी से बात करने के बाद उसे पूछताछ के लिए एसआईटी के हवाले कर दिया।
एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय और सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार ने ढाई घंटे तक उससे पूछताछ की। पूछताछ खत्म होने के बाद डीपी को पुलिस हिरासत में पंतनगर थाने में भेज दिया। एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय ने बताया कि डीपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे नैनीताल स्थित विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार में पेश किया जाएगा। डीपी की गिरफ्तारी की सूचना उसके भाई आरपी सिंह के साथ ही उसके वकीलों को भी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed