फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DP Singh reaches Supreme Court again to avoid arrest

गिरफ्तारी से बचने के लिए दोबारा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा डीपी सिंह

Mon, 13 Nov 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Mon, 13 Nov 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले का मुख्य आरोपी डीपी सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए फिर से सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। डीपी ने कोर्ट में फिर से एसएलपी (स्पेशल लीव पिटिशन) दाखिल की है। इसकी सुनवाई कोर्ट में 24 नवंबर को होगी। इससे पहले तीन नवंबर को सुप्रीम कोर्ट डीपी सिंह की एसएलपी खारिज कर चुका है। इधर, कई जगहों पर दबिश देने के बाद भी डीपी एसआईटी की टीमों के हत्थे नहीं चढ़ सका है।

विज्ञापन


एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर घोटाले में लिप्त पूर्व एसएलओ डीपी सिंह को मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए डीपी ने 13 अक्तूबर को नैनीताल हाइकोर्ट से स्टे लिया था। एसआईटी के शपथ पत्र दाखिल करने के बाद हाइकोर्ट ने 28 अक्तूबर को स्टे खारिज कर दिया था। डीपी के विदेश भागने की संभावना को देखते हुए एसआईटी ने लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया था।
विज्ञापन



डीपी ने एक नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल कर दी थी। तीन नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने एसएलपी खारिज कर दी थी। इसके तुरंत बाद एसआईटी ने डीपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट लेकर उसकी धरपकड़ को दबिशें देना शुरू कर दिया था। लेकिन अब तक एसआईटी डीपी को नहीं खोज सकी है। एसआईटी को लगातार छका रहे डीपी ने फिर से 10 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल कर दी। सुप्रीम कोर्ट इसमें 24 नवंबर को सुनवाई करेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि दो से तीन दिन के भीतर एसआईटी भी डीपी के खिलाफ कोर्ट से कुर्की के आदेश ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व एसएलओ डीपी सिंह की ओर से दोबारा सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की गई है। लेकिन उसे सुप्रीम कोर्ट से स्टे नहीं दिया गया है। सोमवार को इस पर विधिक राय लेकर एसआईटी के माध्यम से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed