{"_id":"5724f83f4f1c1b5c0ca922b8","slug":"dj-with-dance-in-the-scene-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे में डांस को लेकर हुआ बखेड़ा, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे में डांस को लेकर हुआ बखेड़ा, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजयनगर खेड़ा में शादी समारोह में बज रहे डीजे में डांस करते समय बाराती और घराती आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में पथराव और कुर्सियां चलने से अफरातफरी मच गई। बखेड़े में 30 से अधिक कुर्सियां टूटने के साथ ही बारात में आई एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। दूल्हे के पिता ने आठ युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
ग्राम सिसई किच्छा से बारात संजयनगर खेड़ा आई थी। डीजे में डांस करते समय बारातियों की स्थानीय युवक से नोकझोंक हो गई। बीचबचाव करने पर युवक वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद वह आधा दर्जन साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर वहां आ धमका और बारातियों के साथ मारपीट शुरु कर दी। दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ही पत्थर और कुर्सियां भी चल गई। जिससे विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
पत्थर बरसने से बारात में आई स्विफ्ट कार संख्या यूके04वी0216 भी क्षतिग्रस्त हो गई। मारपीट में दूल्हे के मामा रामाशंकर (50), ओमप्रकाश (25), राजू यादव (28) के साथ ही रिश्तेदार कवल किशोर (19) निवासी सिसई किच्छा लहूलुहान हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह बारात विदाई के समय भी विवाद हो गया। दूल्हे पक्ष के लोगों को समझाने पर किसी तरह बारात की विदाई हो सकी। दूल्हे के पिता का आरोप है कि आरोपियों ने कार तोड़ने के साथ ही उसमें रखे 15 हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। मामले की तहरीर पुलिस को दी जा रही है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर उनको नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।