{"_id":"590e062a4f1c1bd210442176","slug":"dhaba-owner-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने के पैसे मांगने पर ढाबा स्वामी पर जानलेवा हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाने के पैसे मांगने पर ढाबा स्वामी पर जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sun, 07 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
ढाबे में तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाबे में खाने के पैसे मांगने पर पांच लोगों ने ढाबा स्वामी को जमकर पीटा। इसके बाद तमंचे की नोक पर ढाबा स्वामी को बंधक बनाकर करीब 15 हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। दबंगों ने ढाबे में भी जमकर तोड़फोड़ की। ढाबा स्वामी के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
वार्ड नंबर सात निवासी गुलशन मुरादिया पुत्र हरिचंद मुरादिया का भैंसिया मोड़ के सामने क्वालिटी ढाबा है। शुक्रवार की रात लगभग पांच लोग ढाबे पर खाना खाने आये। जब ढाबा स्वामी ने खाने के पैसे मांगे तो उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने ढाबा स्वामी गुलशन मुरादिया से मारपीट की।
इसमें उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। इस दौरान उन लोगों ने वहां पर फायरिंग की और ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की। दबंगों ने ढाबे की छत तक तोड़ दी। उन्होंने तमंचे की नोक पर ढाबा स्वामी को बंधक बनाकर गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आने लगे तो मौका पाकर वह सभी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल ढाबा स्वामी को सीएचसी लेकर आई।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए घायल को रुद्रपुर रेफर कर दिया। ढाबा स्वामी के पुत्र सचिन मुरादिया की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरजीत सिंह निवासी कनकटा, सतनाम उर्फ सत्तू निवासी आनंद खेड़ा, गोलू निवासी गांधी कॉलोनी गदरपुर, किशन कोचर, पपनेजा कॉलोनी गदरपुर एवं एक अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 395, 323, 427 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
पुलिस का रौब पड़ा फीका
ढाबा स्वामी के साथ की गई मारपीट, तोड़फोड़, लूट और बेखौफ फायरिंग से दबंगों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है। इस घटना से जहां व्यापारियों में डर है वहीं पुलिस की गश्त पर भी सवालिया निशान लग गया है। हालांकि सूचना पर पुलिस जरूर पहुंची, लेकिन घटना की जानकारी के बाद भी उसने दबंगों को पकड़ने में तेजी नहीं दिखाई। आरोपी जल्द नहीं पकड़े गए तो आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद हो सकते हैं।