{"_id":"4bae5364b54a40f79a175aadf31aff9d","slug":"dent-on-medical-stores-goods-made-of-a-half-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर सेंध, डेढ़ लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर पर सेंध, डेढ़ लाख का माल उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने मेडिकल स्टोर पर सेंध लगाकर 15 हजार की नगदी सहित डेढ़ लाख रुपए का माल पार कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। मेडिकल स्टोर पर हुई चोरी से आक्रोशित व्यापारियों ने शीघ्र ही खुलासा न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।
आवास विकास निवासी संजीव कामरा का नैनीताल रोड पर प्रियंका मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार रात संजीव करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच चोरों ने मेडिकल स्टोर पर सेंधमारी कर लाखों का माल पार कर लिया। शनिवार सुबह जब संजीव ने दुकान खोली तो पैरों तले जमीन खिसक गई। मेडिकल स्टोर के भीतर सारा सामान बिखरा हुआ था।
साथ ही मेडिकल स्टोर की एक दीवार में सेंध लगी हुई थी। इस पर संजीव ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज जयपाल सिंह, एसआई विरेंद्र रमोला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मेडिकल स्टोर स्वामी संजीव ने बताया कि चोर दुकान में रखे गए करीब 15 हजार रुपए की नगदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत के जनरल आइटम चुरा ले गए हैं। मेडिकल स्टोर पर हुई चोरी की जानकारी मिलते ही प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष संजय जुनेजा दर्जनों व्यापारी के साथ मौके पर पहुंचे और रोष जताया। उनका कहना था कि शीघ्र ही चोरी का खुलासा न हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।