{"_id":"3d057b7c0d60cf44b44fac6aaf5844e9","slug":"death-of-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के बाद महिला ने रास्ते में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑपरेशन के बाद महिला ने रास्ते में तोड़ा दम
ब्यूूराे, अमर उजाला, काशीपुर।
Updated Mon, 17 Aug 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन खराब होने पर मुरादाबाद ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं साथ गया डॉक्टर रास्ते से कहीं खिसक गया। मृतका के परिजनों ने शव को अस्पताल के सामने सड़क पर रखकर हंगामा किया। बाद में डॉक्टर से समझौता होने पर परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव को घर ले गए।
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का शनिवार को काशीपुर में रामनगर मार्ग स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पित्त की थैली का दूसरी बार ऑपरेशन हुआ था। नौ दिन पहले इसी अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ था। टांके खराब होने से शनिवार को दोबारा ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
जिससे महिला की तबियत बिगड़ गई। ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर महिला को परिजनों के साथ मुरादाबाद एक हॉस्पिटल ले गया। डॉक्टरों ने महिला को भर्ती करने से मना कर दिया। डॉक्टर अलग कार से था। वापसी में रास्ते मेें महिला ने दम तोड़ दिया। उधर ठाकुरद्वारा के पास डॉक्टर कहीं खिसक गया।
विज्ञापन
इससे नाराज महिला के परिजन शव को लेकर काशीपुर आए और उसी अस्पताल के पास शव को सड़क पर रखकर जाम लगाकर खूब हंगामा किया। बाद में दोनों पक्ष में समझौता हो गया। मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव को घर ले गए।
एक सप्ताह पहले अल्ली खां मोहल्ला स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मुरादाबाद की एक महिला की मौत हो गई थी।
चार दिन पहले पुष्प विहार के एक हॉस्पिटल में डिलीवरी ऑपरेशन के दौरान एक महिला की तबियत खराब होने पर एक नर्सिंग होम को रेफर कर दिया।
जहां मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ। दोनों घटनाओं में परिजनों ने खूब हंगामा किया। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की नींद नहीं खुली है।