फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   cyclist crushed by the Car, death

कार से कुचलकर साइकिल सवार की मौत

Wed, 28 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 28 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
cyclist crushed by the Car, death
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
देर रात फैक्ट्री से घर लौट रहे साइकिल सवार को नैनीताल रोड पर एक कार ने कुचल दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान साइकिल सवार की रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचित किया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मूलरूप से बरेली परशुरामपुरिया का रहने वाला पप्पू (26) पुत्र नन्हे रुद्रपुर के जगतपुरा में किराए पर कमरा लेकर यहां की किसी फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार देर रात पप्पू फैक्ट्री से काम खत्म कर अपने घर की ओर लौट रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान नैनीताल रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास एक होंडा सिटी कार ने उसे कुचल डाला, घटना के बाद कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 सेवा की मदद से पप्पू को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, इसी दौरान सिडकुल के पास पहुंचते ही पप्पू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के पहुंचने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed