फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   crane driver found dead in the toilet of factory

फैक्ट्री के शौचालय में पड़ा मिला क्रेन चालक का शव

Thu, 25 Oct 2018 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 25 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
crane driver found dead in the toilet of factory
सुधीर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

क्रेन चालक का शव फैक्ट्री के शौचालय से बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हृदयाघात से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


ग्राम चंदुपुरा टांडा स्वार रामपुर निवासी सुधीर सिंह (45) पुत्र रामसिंह लंबे समय से बाजपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में क्रेन चलाता था।  बुधवार सुबह वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर गया था। जानकारी के अनुसार, सुधीर खाने के बाद शौचालय गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। इस पर एक कर्मचारी ने शौचालय का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। जब कर्मचारी ने रोशनदान में झांककर देखा तो सुधीर बेसुध पड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। उधर, सूचना पर मृतक का छोटा भाई जयप्रकाश ग्रामीणों के साथ आईटीआई थाना पहुंचा। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधीर दो भाइयों में बड़ा था। उसकी पत्नी कमलेश और 14 वर्षीय पुत्र गोविंद है। जहां परिजन सुधीर की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं, वहीं पुलिस और फैक्ट्रीकर्मी हृदयाघात से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। इधर एसओ आईटीआई कुलदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि मृत्यु का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed