फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Choti of ten cut 

दस की चोटी कटी

Thu, 10 Aug 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Thu, 10 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Choti of ten cut 
बाल कटने के बाद बदहवास पड़ा जोगेंदर - फोटो : अमर उजाला

रहस्यमय हालात में महिलाओं की चोटी काटे जाने के बाद बुधवार को काशीपुर में एक पुरुष और जिले भर में अाठ महिलाओं और एक बच्ची की चोटी के बाल काट दिए गए। उधर नैनीताल जिले में चार लोगों की चोटी कट गई है। 

विज्ञापन

मंगलवार रात कुंडेश्वरी के ग्राम भट्टा कॉलोनी में किसी ने अफवाह फैला दी कि काली रात में सोने से लोगों की मौत हो रही है। अफवाह के चलते जोगेंदर सिंह (35) पुत्र गुरचरण सिंह भी परिवार संग जागता रहा। रात एक बजे जोगेंदर की पत्नी उसका पटका ठीक कर रही थी तो जोगेंदर का पटका फटा था और कुछ बाल भी कटे थे।

विज्ञापन


घटना के बाद जोगेंदर बेहोश हो गया। पत्नी ने उन बालों को आग में जला दिया। इधर, गढ़ीनेगी में ऊषा (25) पत्नी राजेंद्र सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर के आंगन में खड़ी थी कि अचानक उसकी चोटी कट कर नीचे गिर गई। यह देख वह बेहोश हो गई। शिवालिक कॉलोनी कुंडेश्वरी निवासी माधी देवी पत्नी भरत सिंह कंवर खाना बनाने के दौरान बेहोश हो गई। परिजनों ने देखा कि उसकी चोटी कटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 जसपुर के ग्राम अंगदपुर में शकीला पत्नी हिफ्जुर्रहमान अपने घर में काम कर रही थी। इस दौरान उसे पीछे से धक्का लगा और उसकी चोटी कट गई। वहीं ग्राम राजपुर निवासी इमरान की पत्नी की घर मेें काम करते समय चोटी कट गई। पंतनगर की पटेल कॉलोनी निवासी निवासी सूर्यप्रकाश की 11 वर्षीय बेटी सोनी शाम पौने पांच बजे आंगन में बाल बना रही थी। हवा का झोंका आया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इस दौरान उसकी चोटी कट गई। 

रुद्रपुर के आजाद नगर वार्ड दो में राममोहन अपनी पत्नी रेखा किराये पर रह रहा था। बुधवार सुबह जब रेखा उठी तो उसने बिस्तर पर अपने कटे बाल देखे। इसके बाद वह बेहोश हो गई। घटना के बाद उन्होंने कमरा छोड़ दिया। वह मूलरूप से तहसील बालपुर थाना बहेड़ी जिला बरेली (यूपी) के रहने वाले हैं।


उधर, किच्छा के गांव सिरौलीकलां निवासी रुखसार पत्नी मो. हाशिम बुधवार सुबह चाय बनाने के दौरान बेहोश हो गई। परिजनों ने उठाया तो उसकी चोटी कटी मिली।   खटीमा में सबौरा निवासी इंद्रा देवी बुधवार सुबह जब नहाने गई तो उनकी चोटी का कुछ हिस्सा कटा हुए था। बुधवार को देर रात बाजपुर में के वार्ड न. चार निवासी सब्बू खाँ की पत्नी मेराज बेगम (37) कमरे के अंदर सो रही थी, इस दौरान उसकी चोटी कट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed