फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CFSC team taken samples

जियाउद्दीन मामला : सीएफएसएल टीम ने लिए नमूने

Thu, 08 Mar 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Thu, 08 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
CFSC team taken samples
काशीपुर कटोराताल पुलिस चौकी के बैरक को सील करते सीबीआई अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala

पुलिस अभिरक्षा में ग्राम बैलजूड़ी निवासी जियाउद्दीन की मौत के मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। सीबीआई के साथ दिल्ली से पहुंची सीएफएसएल की टीम ने कटोराताल पुलिस चौकी पहुंचकर मुकदमे के संबंध में मौके से नमूने लिए और आरोपियों से जानकारी लेने के बाद घटनास्थल पुलिस की बैरक को सील कर दिया।

विज्ञापन


मोहल्ला काजीबाग निवासी एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में 23 फरवरी 2017 को कटोराताल चौकी पुलिस ने ग्राम बैलजूड़ी निवासी जियाउद्दीन पुत्र मो. यामीन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। 28 फरवरी की शाम जियाउद्दीन का शव पुलिस चौकी के बैरक में छत से लटका मिला।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के पिता मो. यामीन ने चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार, कांस्टेबल बलवंत, वीरेंद्र व अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हाइकोर्ट के आदेश पर 29 नवंबर को सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू की। इस मामले की विवेचना उपाधीक्षक एमएस नेगी कर रहे हैं। सीबीआई की टीम बुधवार को तीसरी बार कटोराताल पुलिस चौकी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीम में सीबीआई उपाधीक्षक एमएस नेगी, निरीक्षक सुनीत के शर्मा, सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब (सीएफएसएल) के दिल्ली मुख्यालय से भौतिकी के विभागाध्यक्ष एमके जैन, सेरेलॉजी के विभागाध्यक्ष मिथलेश शाह, एफपी के विभागाध्यक्ष एडी शाह के अलावा कैमिस्ट्री और बॉयोलॉजी के विभागाध्यक्ष भी पहुंचे। टीम ने इस हत्याकांड के तीनों आरोपियों को भी वहां बुलाया।


फॉरेंसिक टीम ने घटना को लेकर आरोपियों से विस्तृत जानकारी ली और उनसे कई सवाल भी किए। टीम ने घटनास्थल के बैरक में सभी पहलुओं की सघनता से जांच की। टीम ने मुकदमे के वादी मो. यामीन व गवाह मो. सलीम की मौजूदगी में उस बैरक को सील कर दिया। जिसमें जियाउद्दीन की मौत हुई थी। सर्वे सील मुहर पर गवाहों के हस्ताक्षर कराने के बाद टीम लौट गई। सीबीआई निरीक्षक सुमित के शर्मा ने बताया कि सीएफएसएल की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed