फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CBI team reached to Rudrapur

रुद्रपुर फॉरेंसिक लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट को पहुंची सीबीआई की टीम

Wed, 14 Nov 2018 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Wed, 14 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
CBI team reached to Rudrapur
लेब में पोलीग्राफ टेस्ट लेने पहुंची डॉ. आशा श्रिवास्तव एवं निदेशक डॉ. दयाल शरण व डॉ. धन सिंह। - फोटो : amar ujala
आपराधिक मामलों में संदिग्धों और अपराधियों के बयानों की सत्यता जांचने के लिए किए जाने वाले पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए दिल्ली से सीबीआई की टीम रुद्रपुर फॉरेंसिक लैब पहुंची है। हत्या और एक संदिग्ध मौत के मामलों में टीम बुधवार तक यहां रुककर 13 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट लेगी।  
विज्ञापन


रुद्रपुर विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. दयालशरण ने बताया कि खटीमा में मार्च 2018 में मान सिंह हत्याकांड हुआ था। इसमें पुलिस ने नौ संदिग्धों को अपने रडार पर लिया था इसके साथ ही जसपुर के नादेही क्षेत्र में 2017 में घायल अवस्था में मिले एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


छह माह बाद मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई थी, जिसमें सीबीसीआईडी ने चार संदिग्धों को चिह्नित किया। दोनों मामलों के उक्त सभी संदिग्धों से पूछताछ के लिए कुछ समय पूर्व केंद्रीय जांच ब्यूरो के लाई डिटेक्टर डिवीजन से पत्राचार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो के लाई डिटेक्टर डिवीजन की प्रधान वैज्ञानिक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आशा श्रीवास्तव और वैज्ञानिक डॉ. धन सिंह रुद्रपुर एफएसएल पहुंचे हैं। उक्त वैज्ञानिकों की ओर से मंगलवार और बुधवार को लाई डिटेक्टर मशीन से सभी 13 संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट लिया जाएगा, जिससे मामलों की जांच को गति मिल सके। 


कसाब और हेडली का पॉलीग्राफ टेस्ट ले चुकी हैं डॉ. आशा 
रुद्रपुर फॉरेंसिक लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट लेने पहुंची डॉ. आशा श्रीवास्तव अब तक करीब पांच हजार से अधिक लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट ले चुकी हैं। इनमें ताज होटल में हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी हेडली और कसाब का पॉलीग्राफ टेस्ट भी शामिल है। विदेशों में विधि विज्ञान पर होने वाले सेमिनारों का भी डॉ. आशा भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed