फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Caught at the border of the 30 million items

बार्डर पर पकड़ा 30 लाख का सामान

Sat, 07 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 07 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Caught at the border of the 30 million items
पकड़े गए सामान के साथ एसएसबी - फोटो : amar ujala
57 वीं वाहिनी सिमलघाट के जवानों ने बृहस्पतिवार देर रात गश्त के दौरान नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा विदेशी सामान सहित चार बाइक बरामद की। जिसका बाजार मूल्य लगभग 30 लाख रुपये आंकी जा गयी है। एसएसबी ने बरामद सामान कस्टम विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन


कंपनी प्रभारी चुन्नी लाल अपनी गश्ती टीम के साथ बृहस्पतिवार रात लगभग 11.40 पर पिलर संख्या 13 में गश्त पर थे। इस दौरान गश्ती टीम को नेपाल की ओर से चार बाइक में लोग आते दिखायी दिए। गश्ती टीम ने जब उन्हें पुकारा तो वह बाइक छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए जंगल में फरार हो गए।
विज्ञापन


एसएसबी की ओर से बरामद सामान में 1500 मीटर सिल्क का कपड़ा, 1400 माइक्रोमैक्स एवं कार्बन के मोबाइल फोन और चार बाइक हैं। एसएसबी ने बरामद सामान कस्टम को सौंप दिया। गश्ती टीम में सहायक उप निरीक्षक दिनेश चंद्र रतन, योगेश सुरेश पाटिल, विजय, सुनील कुमार, शुभम कुमार, कुंदन कुमार, जितेंद्र कुमार, जुगेंद्र देवरी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed