{"_id":"5bb66168867a5564495a8d5f","slug":"case-filed-against-lawer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्टीशीटर वकील परमजीत पर धोखाधड़ी का केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्टीशीटर वकील परमजीत पर धोखाधड़ी का केस
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेबाजार अधिवक्ता की लाइसेंसी पिस्टल से निकली गोली से एक युवक के घायल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता सहित उसके एक दोस्त के खिलाफ 60 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
तीन दिन पूर्व ग्राम भुड़िया दिनेशपुर निवासी परमानंद अपनी पत्नी का इलाज कराने डॉक्टर कॉलोनी पहुंचा था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद बिंदुखेड़ा निवासी अधिवक्ता परमजीत सिंह का कुछ लोगों से विवाद हुआ। अपने बचाव में परमजीत ने लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। इसी बीच भागने की कोशिश करने के दौरान परमजीत के पिस्टल से निकली गोली से ई रिक्शा सवार परमानंद घायल हो गया। घटना के बाद परमजीत भी फरार हो गया।
इधर, जगतपुुरा ट्रांजिट कैंप निवासी आलोक कुमार ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि आवास विकास में उसकी एनएफबीसी के नाम से फाइनेंस कंपनी है। अप्रैल 2016 में परमजीत और उसके बिंदुखेड़ा निवासी दोस्त कुलवंत सिंह ने तीन माह के लिए उसकी कंपनी से 60 लाख रुपये का लोन तीन माह के लिए लिया था, लेकिन अब तक रकम वापस नहीं की गई। तीन दिन पूर्व डॉक्टर कॉलोनी में उसे परमजीत दिखा तो उसने परमजीत से रुपये लौटाने को कहा।
विज्ञापन
इस पर परमजीत ने उस पर लाइसेंसी पिस्टल तानकर मारने की धमकी दी। आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर परमजीत और कुलवंत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। परमजीत के रिश्तेदारों से पूछताछ करने के साथ ही उसके नंबरों को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। ब्यूरो