फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   case filed against four

दो कांस्टेबल समेत चार के खिलाफ लूट और रंगदारी का मुकदमा दर्ज

Mon, 27 Aug 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Mon, 27 Aug 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
case filed against four
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
जसपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के अंशधारी ने काशीपुर कोतवाली में तैनात रहे दो कांस्टेबलों समेत चार के विरुद्ध मारपीट, लूटपाट करने और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर रेहड़ (बिजनौर) थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की सीमा से सटे ग्राम रायपुरी थाना रेहड़ निवासी लव कुमार ने बिजनौर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह जसपुर क्षेत्र की शराब की दुकान का अंशधारी है। 5 मई 2018 को संतपाल नाम का व्यक्ति उसके पास आकर बोला कि वह एसटीएफ में है।
विज्ञापन


अगर तुम्हें शराब का व्यवसाय करना है तो हमारे इंचार्ज अनुज त्यागी को दो लाख रुपये देने होंगे। उसने अपने मोबाइल से बात कराई तो उधर से कहा कि चुपचाप दो लाख रुपये दे दे। वरना पांच लाख देने पड़ेंगे। प्रार्थना पत्र में कहा गया कि 7 मई 2018 को वह अपनी दुकान से चार दिन की बिक्री की राशि 1,42,530 रुपये लेकर अपनी कार से रेहड़ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनेली पुल के पास उसकी कार को एक इनोवा कार ने ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि कांस्टेबल अनुज त्यागी, संतपाल ने उसके साथ मारपीट कर नकदी व चेक लूट लिए और उसके भाई से भी 33 हजार रुपये लूट लिए। इन लोगों ने उन्हें जंगल में ले जाकर कुछ देर बंधक बनाए रखा। बाद में काशीपुर कोतवाली ले गए और 32 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद दिखाकर उनका चालान कर दिया।

लव कुमार का कहना है कि मारपीट से उसके एक हाथ की हड्डी भी टूट गई। सीजेएम कोर्ट के आदेश के बाद रेहड़ पुलिस ने तहरीर के आधार पर कांस्टेबल अनुज त्यागी, राजू पुरी, संतपाल व सतीश के खिलाफ धारा 392, 363, 325, 384 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना रेहड़ थाने के उपनिरीक्षक संतोष कुमार को सौंपी गई है। दोनों कांस्टेबल अवैध वसूली के आरोप में लाइनहाजिर चल रहे हैं।   

  
कोर्ट के आदेश पर ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात दो कांस्टेबलों समेत चार के खिलाफ लूट, रंगदारी व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे से संबंधित साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

-आशीष कुमार, थाना प्रभारी, रेहड़ (बिजनौर)। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed