फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   case against forest smuggler and his wife

वन तस्कर और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Sep 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर/ अमर उजाला
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर/ अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
case against forest smuggler and his wife
प्रतीकात्मक तस्वीर

तीन वन कर्मियों को जिंदा जलाने के प्रयास में पुलिस ने वन तस्कर और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इधर, तस्कर परिवार सहित फरार हो गया।

विज्ञापन

रनसाली के रेंजर बीडी जोशी को मंगलवार की शाम मुखबिर से खैर की लड़की की तस्करी की सूचना मिली थी। रेंजर ने वन दरोगा धीरेंद्र पंत, डीके सिंह, गणेश दत्त पांडे, विनोद मेहता और संविदा कर्मी गुरमेज सिंह के साथ तस्कर को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी थी, लेकिन कार सवार तस्कर लखविंदर सिंह उर्फ लक्की निवासी ग्राम ध्यानपुर थाना नानकमत्ता टीम को चकमा देकर भाग निकला। टीम पीछा करते हुए उसके घर पहुंची तो वह कार छोड़ वहां से भी फरार हो गया। कार में खैर के गिल्टे लदे थे।

विज्ञापन

रेंजर के निर्देश पर वन कर्मी गणेश दत्त पांडे, विनोद मेहता तथा गुरमेज सिंह कार से गिल्टे उतार रहे थे कि लखविंदर की पत्नी ने कार पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। जिससे तीनों वन कर्मी गंभीर रूप से झुलस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को थाने पहुंचे रेंजर बीडी जोशी ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी। पुलिस ने ग्राम ध्यानपुर निवासी लखविंदर सिंह तथा उसकी पत्नी के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रयास के आरोप में आईपीसी की धारा 307, सरकारी कार्य मे बाधा के आरोप में 332 और गाली गलौज करने के आरोप में धारा 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।

हिस्ट्रीशीटर है वन तस्कर
नानकमत्ता। तीन वन कर्मियों को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास करने वाला वन तस्कर लखविंदर सिंह का यह प्रथम अपराध नहीं है। सन 2012 में भी आरोपी ने वन कर्मियों को जिंदा जलाने का प्रयास किया था। जिसका मुकदमा थाने में दर्ज है। थाने के रिकार्ड के अनुसार आरोपी वन तस्कर लखविंदर सिंह के खिलाफ जुलाई सन 1999 में हिस्ट्रीशीट संख्या 18 /1 खुली है। नानकमत्ता थाने में ही आरोपी पर आर्म्स एक्ट सहित 14 मुकदमे पंजीकृत हैं। कई मुकदमों में आरोपी को सजा व जुर्माना भी हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed