{"_id":"87998d799c3e20157356e3060ee0752b","slug":"caresses-lured-the-13-year-old-teenager-takes-six-months-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहला फुसलाकर 13 साल की किशोरी से छह माह तक करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहला फुसलाकर 13 साल की किशोरी से छह माह तक करता रहा दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ दिनेशपुर।
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छह माह तक दुष्कर्म करने और बेटी को गर्भवती बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी से किशोरी को एक बच्ची भी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी, उसकी मां समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र निवासी एक गांव निवासी व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका पड़ोसी कमलजीत सिंह उसकी 13 साल की नाबालिग बेटी को बहला फुसला और शादी का झांसा देकर छह महीने तक दुष्कर्म करता रहा। इस बीच उसकी बेटी गर्भवती हो गई। आरोप है कि बेटी के गर्भवती होने का पता चलने पर पंचायत बुलाई गई। जिसमें आरोपी युवक के परिजनों ने बेटे की शादी किशोरी से कराने का वायदा किया, जिस पर पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
लेकिन बाद में आरोपी के परिजन अपने वायदे से मुकर गए। पीड़ित का कहना है कि एक महीने पहले उसकी बेटी ने एक पुत्री को जन्म दिया। अब आरोपी कमलजीत सिंह, उसकी मां सुखविंदर कौर, रिश्तेदार चरनजीत सिंह, सोनू, पिंदर, जसवंत सिंह, महल सिंह उन्हें पुलिस से शिकायत नहीं करने को लेकर लगातार धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी, उसकी मां समेत सात लोगों पर पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, इतने संवेदनशील मामले में पुलिस की संवेदनहीनता भी सामने आई है।
विज्ञापन
दिन में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी रात तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। मामले में एसओ दिनेशपुर हिमांशु पंत ने बताया कि विवेचना एसआई जगदीश राम को सौंपी गई है। विवेचना के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।