फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bio medical waste throwing private hospital in open

खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंक रहे निजी अस्पताल

Fri, 17 Nov 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Fri, 17 Nov 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bio medical waste throwing private hospital in open
कचरा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बार-बार चेतावनी के बावजूद निजी अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब संचालक खुले में ही बॉयो मेडिकल वेस्ट फेंक रहे हैं। मेडिकल वेस्ट एकत्रित करने वाली कंपनी ग्लोबल इन्वायरमेंट सेल्यूशन ने नगर के 23 अस्पतालों की सूची एसडीएम विजयनाथ शुक्ल को सौंपी है, जो अपना मेडिकल वेस्ट कंपनी को नहीं सौंपते हैं। 
एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने कहा कि वेस्ट मैनेजमेंट करने वाली कंपनी ने क्षेत्र के 23 अस्पतालों की सूची सौंपी है, जो कंपनी को कूड़ा नहीं दे रहे हैं। सूची में शामिल अस्पतालों की जांच कराई जाएगी। बॉयोमेडिकल वेस्ट कूड़ेदानों में डालने वाले अस्पतालों को चिन्हित कर नोटिस भेजा जाएगा। यदि वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


इन अस्पतालों की सौंपी है सूची
आयुष न्यूरो हॉस्पिटल, वर्मा क्लीनिक, दास टेंटल, रतूड़ी क्लीनिक, हेमकुंड अस्पताल, वर्मा एक्स-रे, डा. उमेश अग्रवाल अल्ट्रासाउंड, शुभ्य क्लीनिक, शौलजा क्लीनिक, गार्जन क्लीनिक, फिजियोथैरेपी एंड रिहेबिटेशन सेंटर, अमन क्लीनिक, भानु क्लीनिक, रोहित डेंटल क्लीनिक, चंद्रा क्लीनिक, डा. सुनील भटनागर, मल्ली क्लीनिक, जोशी हेल्थ केयर, पवन क्लीनिक, माडर्न डेंटल और गरिमा डेंटल
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के बाहर डाल जाते हैं कूड़ा
खटीमा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर कूड़ाघर बना हुआ है। यहां समय पर कूड़ा उठान न होने से अस्पताल में दुर्गंध फैली रहती है। बृहस्पतिवार को सीएचसी अधीक्षक डा. सुनीता रतूड़ी ने कूड़ा उठाने आए सफाई कर्मचारियों को अस्पताल के बाहर से हर रोज कूड़ा उठाने को कहा तो सफाई कर्मचारी अपनी व्यथा बताने लगे। उन्होंने कहा कूड़े के इस ढेर में अस्पतालों से निकलने वाली सुई, मांस के लोथड़े, नवजात शिशु तक निकलते हैं। सुई चुभने से वह कई बार संक्रमित हुए हैं। सफाई कर्मचारियों ने कूड़े में अस्पतालों से निकलने वाली गंदगी नहीं फेंकने की मांग की। इस पर डा. रतूड़ी ने कहा कि यह कूड़ा निजी अस्पतालों से फेंका जाता है। कई बार अस्पतालों को यहां मेडिकल वेस्ट न फेंकने को कहा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed