फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   bike burnt in rudrapur

धर्मशाला के वर्चस्व को लेकर बवाल, बाइक फूंकी

Sun, 14 May 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sun, 14 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
 bike burnt in rudrapur
जली बाइक - फोटो : अमर उजाला

आदर्श कालोनी घास मंडी स्थित चामुंडा मंदिर की धर्मशाला के वर्चस्व को लेकर शनिवार देर शाम मोहल्ले में बवाल हो गया। दिन में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने शाम को उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्ष लाठी-डंडे और हथियार लेकर आमने-सामने आ गये। इस दौरान जमकर टकराव हुआ, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। अराजक तत्वों ने एक बाइक भी फूंक दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। घटना में दो लोग घायल हो गए, जबकि कई लोग चोटिल हो गए।

विज्ञापन


वार्ड-17 आदर्श कालोनी में चामुंडा मंदिर धर्मशाला के संचालन को लेकर पिछले कुछ दिन से दो पक्षों में विवाद चल रहा है। शनिवार की दोपहर मोहल्ले के दो पक्ष धर्मशाला के संचालन को लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर तकरार हुई, इसके बाद दोनों पक्षों के कई लोग पुलिस चौकी जा धमके। वहां भी दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। एक पक्ष का कहना था कि धर्मशाला विधायक निधि से बनाई गई है और भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर समाज उत्थान समिति को समर्पित की गई है। 
विज्ञापन


उनका कहना था कि धर्मशाला के संचालन का अधिकार समिति को ही है, जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि धर्मशाला का निर्माण मोहल्लेवासियों के चंदे और निगम के माध्यम से कराया गया है। उनका आरोप था कि कुछ लोग जबरन धर्मशाला का संचालन अपने हाथ लेना चाहते हैं। चौकी में मामले को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर नोक-झोंक चलती रही, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम करीब साढ़े आठ बजे दोनों पक्ष मोहल्ले में एक बार फिर आमने-सामने आ गये। बताया गया है कि एक पक्ष ने बाहर से भी कुछ लोगों को बुला लिया। बाहर के लोग मामले में दखल देने लगे तो बस्ती के लोग भड़क गए, जिस पर दोनों पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों के तमाम लोग लाठी-डंडे और हथियार लेकर आमने-सामने आ गये। 

दोनों पक्षों में काफी देर टकराव हो गया, जिसमें दो लोग घायल हो गये, जबकि अन्य कई लोग चोटिल हो गये। मोहल्लेवासियों की भीड़ ज्यादा होने पर बाहर से आये युवक अपनी एक बुलेट मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। गुस्साई भीड़ ने मौके पर खड़ी बाइक को आग लगा दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल कर्मी ने मोके पर पहुंचकर आग बुझाई।

एसआई लाल सिंह बोरा भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने टकराव में घायल हुए गोविंद जोशी पुत्र एनबी जोशी और एक अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सीओ हिमांशु शाह ने कहा कि  मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस गंभीरता से लेती तो नहीं होता बवाल
आदर्श कालोनी में धर्मशाला के वर्चस्व को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद को पुलिस गंभीरता से लेती तो बवाल नहीं होता। बता दें कि पिछले कई दिन से धर्मशाला को लेकर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था। शुक्रवार को एक पक्ष ने इस मामले में एसएसपी समेत नगर निगम की एमएनए व अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मामले को निपटाने की मांग भी की थी। शनिवार को इस मामले में दोनों पक्ष आदर्श कालोनी में भी आए थे। वहां भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय मामला आपसी सहमति से खुद निपटाने के लिए कह दिया। 

नहीं पहुंचा कोई बड़ा अधिकारी
संवेदनशील माने जाने वाले घासमंडी क्षेत्र में शनिवार देर शाम दो पक्षों के बीच टकराव और आगजनी की घटना पर पुलिस के अधिकारी गंभीर नजर नहीं आये। घटना होने के बाद वहां न तो वहां सीओ पहुंचे और न ही कोतवाल व अन्य अधिकारी। केवल एसआई और चंद पुलिस कर्मियों को ही बवाल को निपटाने के लिए भेज दिया गया।


बवाल के बाद कोतवाली में जमावड़ा
आदर्श कालोनी घास मंडी में दो पक्षों के बीच टकराव और आगजनी की घटना के बाद मामले में कार्रवाई के लिए घायल पक्ष के लोग कोतवाली में जमा हो गये। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed