फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bank house in Kashipur has explored

काशीपुर में बैंक कर्मी का घर खंगाला 

Tue, 18 Dec 2018 12:08 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Tue, 18 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bank house in Kashipur has explored
काशीपुर में चोरों द्वारा घर में बिखेरा गया सामान। - फोटो : amar ujala

आवास विकास कॉलोनी स्थित एक बैंक कर्मी के घर के ताले तोड़कर चोर दो लाख की नकदी और हजारों के जेवरात चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। सी, 281 आवास-विकास कॉलोनी निवासी शुभपाल सिंह काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


बीमारी के चलते वह अपने पैतृक गांव मुरादाबाद में ग्राम मिलक धोबी में रह रहे हैं। वहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 15 दिसंबर 2018 को उनकी पत्नी शशि बच्चों के  साथ पति से मिलने गई थीं। सोमवार सुबह लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और घर का सारा सामान बिखरा था।
विज्ञापन


चोर कमरे में रखी अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर दो लाख की नकदी, सोने के झुमके, अंगुठियां, कुंडल, चेन, चांदी के जेवरात व एक मोबाइल फोन गायब था। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। बता दें कि करीब डेढ़ माह पूर्व उक्त बैंक कर्मी के घर में आग लगने से लाखों रुपये की क्षति हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed