फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   aunty's murder due to illicit relation

अवैध संबंधों के चलते चाची की हत्या

Tue, 28 Feb 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, केलाखेड़ा। 
अमर उजाला ब्यूरो, केलाखेड़ा।  Updated Tue, 28 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
aunty's murder due to illicit relation
चिरंजीत कौर, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अवैध संबंधों के चलते सगे भतीजे ने दो दोस्तों के साथ मिलकर चाची की हत्या कर शव राज्य सीमा स्थित नहर में फेंक दिया। शक के आधार पर सख्ती से पूछताछ में भतीजे ने घटना को कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अंगोछा सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। अन्य दो आरोपी घर से फरार है, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मृतका घर से रविवार देर शाम से गायब थी। पति ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी थी। 
विज्ञापन


एसओ ललित मोहन जोशी के अनुसार गांव सरकड़ी बाजावाला निवासी महेंद्र सिंह की करीब सात साल पहले गांव बरवाला निवासी चरनजीत कौर से शादी हुई थी। महेंद्र सिंह और उसके भाई दर्शन सिंह के बीच बोलचाल बंद है, लेकिन करीब ढाई साल पहले दर्शन सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह उर्फ छिंदर (18) और चरनजीत कौर (30) के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। छिंदर का रुद्रपुर निवासी युवती से शादी की बात पक्की हो गई थी। इससे उसका अपनी चाची चरनजीत से मनमुटाव हो गया। छिंदर की शादी की बात से गुस्साई चरनजीत ने उसे अवैध संबंधों के बारे में सबको बताने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस पर छिंदर ने अपने मौसेरे भाई गुरजंट सिंह और उसके दोस्त शेर सिंह के साथ मिलकर चाची चरनजीत कौर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। रविवार शाम छिंदर चरनजीत को घर से भगाने का बहाना बनाकर ले गया। प्लान के मुताबिक उसका मौसेरा भाई गुरजंट निवासी गांव नारायणपुर (दिनेशपुर) बाइक लेकर आया। यहां से तीनों बाइक से राज्य सीमा स्थित गांव चदेल (रामपुर) नहर के पास पहुंचे। जहां उसका दोस्त शेर सिंह निवासी गांव केशवगढ़ (दिनेशपुर) भी आ धमका।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां छिंदर ने चरनजीत के सिर पर धारदार हथियार से वार किया और अंगोछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद तीनों ने चरनजीत के शव को नहर में फेंक दिया। इधर, महेंद्र सिंह ने पत्नी चरनजीत कौर की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दी। पुलिस ने शक के आधार पर छिंदर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ तो उसने पूरी घटना कबूल कर ली। पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट को धारा 302, 201 और 34 में मुकदमा दर्ज कर दिया। घटना के बाद से अन्य दो आरोपी घर से फरार चल रहे है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

सप्ताहभर पहले बुना हत्या का तानाबाना 
बाजपुर। छिंदर का रुद्रपुर से रिश्ता तय होने पर उसकी चाची चरनजीत कौर ने उसे बर्बाद करने की धमकी दी थी। इसको लेकर छिंदर तनाव में था। उसने अपने मौसेरे भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर सप्ताहभर पहले चाची चिरनजीत की हत्या का तानाबाना बुना था। 
बताते हैं कि मृतका चरनजीत कौर की पहले कालागढ़ निवासी महेंद्र सिंह से शादी हुई थी, जिसकी मौत होने के बाद मायके वालों ने उसकी शादी बाजावाला निवासी महेंद्र सिंह के साथ कर दी। दोनों की कोई संतान नहीं हुई। महेंद्र सिंह गल्फार कंपनी की तरफ से सितारगंज में बोलेरो गाड़ी चलता है। जो सप्ताह में एक बार घर आता था। रविवार देर शाम उसकी पत्नी से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। 


दस घंटे में किया हत्या का खुलासा 
बाजपुर। केलाखेड़ा थाना पुलिस ने चरनजीत कौर हत्या का दस घंटे के भीतर खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पति महेंद्र सिंह की गुमशुदगी तहरीर आने पर थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी ने पड़ताल कर शक के आधार पर मृतका के भतीजे सुरेंद्र सिंह उर्फ छिन्दर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के पहले दौर में छिंदर इधर उधर भटकता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर टूट गया। उसने पूरा घटनाक्रम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed