फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Armed gunmen raids in powerhouse

केलाखेड़ा बिजलीघर में हथियारबंद बदमाशों का धावा

Sat, 23 Dec 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sat, 23 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Armed gunmen raids in powerhouse
बिजलीघर पर वारदात के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

हथियारों से लैस बदमाशों ने गांव गणेशपुर बिजलीघर पर धावा बोल दिया। बदमाश वहां तैनात कर्मचारी को बंधक बनाकर तीन ट्रांसफार्मरों से दो क्विंटल 40 किलो तार और भारी मात्रा में तेल लूट ले गए। तार और तेल की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। जेई की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे हाइवे से सटे गांव गणेशपुर स्थित बिजलीघर के गेट को फांदकर नकाबपोश हथियारबंद बदमाश अंदर घुस गए। उसके बाद नियंत्रण कक्ष के शीशे का दरवाजा तोड़कर बदमाशों ने अंदर मौजूद स्टेशन ऑपरेटर संविदा कर्मचारी मनोज यादव निवासी गदरपुर को पीटा और चादर से हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। उन्होंने उसके दोनों मोबाइल फोन बाहर फेंक दिए। 
विज्ञापन


बदमाशों ने बिजलीघर में रखे 250 केवीए के तीन ट्रांसफार्मरों में से दो क्विंटल 40 किलो कॉपर वायर और भारी मात्रा में तेल लूटा और चार पहिया वाहन में सवार होकर फरार हो गए। कर्मचारी के शोर मचाने पर बदमाश उसके मुंह में कपड़ा ठूंस गए। बदमाश जाते समय मेन गेट खुला छोड़ गए। हाथ-पैर बंधे कर्मचारी जैसे-तैसे गेट तक पहुंचा। पड़ोस में रहने वाले आटा चक्की मालिक ओमप्रकाश ने कर्मचारी को बमुश्किल खोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलते ही सीओ महेश चंद बिन्जोला, एसओ वीरेंद्र रमोला और विभागीय अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारी मनोज यादव के अनुसार घटना का समय बृहस्पतिवार रात एक बजे से सुबह 3.30 बजे का रहा होगा। तीन बदमाशों को उसने देखा, जबकि दो बिजलीघर गेट पर खड़ी गाड़ी के पास थे। एसडीओ फरमान जैदी, जेई धर्मेंद्र कुमार, लाइनमेन एसएम रजा ने पड़ताल कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। 


बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी का भेजा जाएगा प्रस्ताव
ईई अजीत कुमार यादव ने बताया बिजलीघर में लूटपाट की पहली घटना है। मामले की विभागीय जांच एसडीओ फरमान जैदी को सौंपी गई है। जेई धर्मेंद्र कुमार की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल बाजपुर क्षेत्र के अंतर्गत दोराहा, मंडी समिति, फौजी कॉलोनी, पिपलिया, केलाखेड़ा गणेशपुर सहित पांच बिजलीघरों में बंदूकधारी चौकीदारों की कोई व्यवस्था नही है। इस संबंध में बिजलीघरों की सुरक्षा के लिए प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जायेगा। इधर, सीओ महेश चंद बिन्जोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed