{"_id":"57eabb224f1c1bf70a5762ed","slug":"amid-the-din-the-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच हुए नामांकन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हंगामे के बीच हुए नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार भगत सिंह डिग्री कालेज में एक अक्तूबर से होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए भारी हंगामे के बीच नामांकन पत्र जमा हुए। इस दौरान आई कार्ड फाड़े जाने को लेकर दो छात्र नेताओं के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंचे रंपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह दानू ने छात्र नेताओं को शांत कराया। इस बीच छात्र नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में नामांकन पत्र जमा हुए।
विज्ञापन
मंगलवार को डिग्री कालेज में नामांकन पत्र जमा करने के लिए सुबह से ही छात्र नेता अपने समर्थकों के साथ पहुंचने लगे। कालेज के एक छात्र ने उपसचिव पद के लिए खड़े हुए जसप्रीत सिंह के अनुमोदक हिमांशु जोशी का आई कार्ड फाड़ दिया। इससे कालेज में अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना मिलने पर जसप्रीत सिंह के समर्थकों ने कालेज गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
हिमांशु के अनुसार जब वह जसप्रीत सिंह के साथ कालेज के अंदर नामांकन पत्र जमा करने जा रहा था तो वहां मौजूद एक पूर्व सचिव ने उसका आई कार्ड फाड़ दिया। इसके बाद वह कालेज की दीवार कूदकर भाग गया। कालेज में कुछ देर गहमागहमी का माहौल रहा, इससे छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई। वहीं कालेज द्वारा बाद में हिमांशु जोशी को नया आई कार्ड जारी किया गया। इसके बाद जसप्रीत सिंह का नामांकन पत्र जमा हुआ।
विज्ञापन
अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा करने के बाद कालेज के बाहर अपने प्रशंसकों के साथ रामपुर हाइवे पर खुशी के रुप में जुलूस निकाला। इससे यातायात काफी देर तक बाधित रहा। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्र जमा हुए। डिग्री कालेज के चुनाव अधिकारी डा. डीकेपी चौधरी ने बताया कि कालेज के 21 छात्र प्रत्याशियों ने 10 पदों के लिए नामांकन पत्र जमा किए। उन्होंने बताया कि बुधवार को नाम वापसी की आखिरी तारीख तय की गई है।
जब सीओ को उठाना पड़ा डंडा
कालेज में छात्र का आईकार्ड फाड़ने और माहौल बिगड़ने की सूचना पर जब सीओ मंजूनाथ टीसी पहुंचे तो कालेज के बाहर छात्रों की काफी भीड़ थी। मामले को भांपते हुए सीओ ने सिपाही के हाथ से डंडा लेकर भीड़ को डराकर तितर बितर किया। इससे छात्र खामोश हो गए।
आईकार्ड फाड़ने वाले छात्र पर होगी कार्रवाई
आईकार्ड फाड़ने वाले छात्र पर कालेज कार्रवाई करेगा। इससे पहले भी छात्र कई बार नियमों का उल्लंघन कर चुका है, लेकिन कालेज द्वारा उसको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। कालेज में नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
- डा. डीकेपी चौधरी, चुनाव अधिकारी सरदार भगत सिंह कालेज