{"_id":"711b6ee3e1e7659a563a772da33243d8","slug":"agreed-to-take-a-day-off-to-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर को एक दिन बंद रखने पर सहमति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर को एक दिन बंद रखने पर सहमति
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढू के साथ लालकोठी स्थित शारदा नहर में नहाते समय नहर में बहे ग्रामीण का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चला। इस दौरान गोताखोरों की टीमें लापता की तलाश में लगी हैं। इधर लापता ग्रामीण के घर पर कोहराम मचा है। आसपास के ग्रामीणों का घर पर जमघट लगा है।
विज्ञापन
ग्राम चारुबेटा निवासी महेश 21 अगस्त को अपने साढू पचौरिया निवासी मंगल सिंह के साथ लालकोठी स्थित शारदा नहर पर नहाने गया था कि वह नहाते समय नहर में बह गया था।
विज्ञापन
जिसका रविवार को तीसरे दिन भी पता नहीं चला। इधर नानकमत्ता के विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने शासन स्तर पर वार्ता कर 24 अगस्त को दिनभर शारदा नहर का पानी बंद रखने की जानकारी दी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी ने इस बारे में यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और लापता महेश को तलाशने के लिए शारदा नहर को एक दिन बंद करवाने पर सहमति बनायी है।
इधर वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन बोरा ने लापता महेश के परिजनों को सांत्वना दी। वहां पूर्व बीडीसी नारायण सिंह राणा, ग्राम प्रधान सुरेश सिंह, राणा प्रताप, वीर सिंह राणा, प्रताप सिंह, हरीश चंद्र, राजू, कमल, खन्नू सिंह, बलबीर सिंह आदि मौजूद थे।