फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   after the death of a fellow workers jammed the road

साथी की मौत पर भड़के श्रमिकों ने सड़क पर लगाया जाम

Sat, 22 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 22 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
after the death of a fellow workers jammed the road
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

किच्छा बाइपास मार्ग पर स्थित एक फैक्ट्री में कार्य कर रहे साथी श्रमिक की मौत से भड़के सैकड़ों श्रमिकों ने प्रबंधन पर शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क पर जाम के कारण करीब दो घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही। पुलिस ने श्रमिकों से वार्ता कर उन्हें समझाकर जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


मूलरूप से ग्राम नकटी नारायणपुर नवाबगंज बरेली निवासी 36 वर्षीय महेंद्र पाल यहां परिवार सहित नारायण कालोनी ट्रांजिट कैंप में किराये पर रहकर किच्छा बाइपास मार्ग स्थित एसआई आटो पैक लिमिटेड में काम करता था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार शाम फैक्ट्री परिसर में कार्य के दौरान महेंद्र का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। 
विज्ञापन


उसने फैक्ट्री प्रबंधन से इलाज के लिए छुट्टी मांगी, लेकिन उसे छुट्टी नहीं दी गई। इसके पश्चात महेंद्र की हालत और खराब हो गई। इस पर साथी श्रमिकों ने फैक्ट्री परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होते देख महेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेंद्र की मौत की जानकारी मिलते ही श्रमिक भड़क गए और उन्होंने फैक्ट्री में प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिकों का कहना था कि प्रबंधन की लापरवाही के चलते महेंद्र की मौत हुई है। गुस्साए श्रमिकों ने मृतक महेंद्र के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा और उसके एक पुत्र को फैक्ट्री में रोजगार देने की मांग की। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 


उधर सड़क पर जाम की सूचना पर सीओ मंजूनाथ टीसी, कोतवाल जेसी पाठक, ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी सुशील कुमार भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे पश्चात पुलिस अधिकारियों की श्रमिकों से हुई वार्ता के पश्चात जाम खुल सका। गुस्साए श्रमिकों का आरोप था कि फैक्ट्री प्रबंधक, फैक्ट्री संचालन में सहायक लोग और ठेकेदार श्रमिकों का उत्पीड़न करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed