फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused the police investigation of the factory, were suspected chemical

आरोपी की फैक्ट्री में पुलिस ने की जांच, मिले संदिग्ध केमिकल

Tue, 03 Mar 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 03 Mar 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
Accused the police investigation of the factory, were suspected chemical
हेरोइन तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी की सिडकुल स्थित फैक्ट्री में पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर जांच की। इस दौरान मिले संदिग्ध केमिकल के करीब आधा दर्जन सैंपलों को ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच के लिए भरा।
विज्ञापन

इंटरपोल से जारी अलर्ट के बाद पुलिस ने शनिवार को पोस्टल सर्विसेज के माध्यम से विदेशों में मादक पदार्थ (हेरोइन) की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में पुलिस ने हल्द्वानी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू को एक लिफाफे में 10 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। जबकि मुख्य आरोपी हल्द्वानी तिकोनिया निवासी और सिडकुल स्थित फैक्ट्री डेनवर हेल्थ केयर का स्वामी परविंदर सिंह फरार हो गया था। इस दौरान पुलिस को फरार आरोपी के फैक्ट्री स्थित केबिन से करीब सात ग्राम हेरोइन और मिली। इधर मंगलवार को पुलिस ने एएसपी टीडी वैला और कोतवाल जेसी पाठक के नेतृत्व में ड्रग इंसपेक्टर दीपक कुमार के साथ सिडकुल स्थित फरार आरोपी के फैक्ट्री की जांच की। जांच के दौरान फैक्ट्री में तरह-तरह की दवाईयों के साथ ही कुछ दवाएं एक्सपायरी डेट की भी मिली। फैक्ट्री में टीम को कई संदिग्ध केमिकल भी मिले। जिसके सैंपल ड्रग इंसपेक्टर ने जांच के लिए भरे। ड्रग इंसपेक्टर ने बताया कि संदिग्ध मिले केमिकल के छह नमूने भरे गए हैं। नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। उसके बाद ही पता चलेगा कि सैंपल भरे गए संदिग्ध केमिकल क्या हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed