{"_id":"59e25c2d4f1c1b65548b78be","slug":"accused-arrested-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर से चोरी कर भागे तीन आरोपी रुद्रपुर में दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर से चोरी कर भागे तीन आरोपी रुद्रपुर में दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों में पेंट कराने के बहाने कानपुर के एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हुए तीन चोर रुद्रपुर में एसओजी के हत्थे चढ़ गए। एसओजी ने आरोपियों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों से चोरी के सामान के साथ चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों के पकड़े जाने की सूचना कानपुर पुलिस को दे दी है। पकड़ा गया एक आरोपी दो साल पहले मोबाइल शोरूम में हुई लाखों रुपयों की चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
एक पखवाड़े पहले काशीपुर रोड स्थित खालसा मोबाइल शोरूम में हुई चोरी के मामले में पुलिस और एसओजी ने दो साल पहले इसी शोरूम में लाखों की चोरी में लिप्त रहे तापस उर्फ दीपक निवासी इंदिरा बंगाली कालोनी की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। कुछ दिन पूर्व एसओजी को तापस और उसके साथियों के कानपुर होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक टीम ने कानपुर में कुछ दिनों तक डेरा डाला था, लेकिन तापस उनके हत्थे नहीं चढ़ सका था। बीते शुक्रवार को एसओजी को मुखबिर ने तापस और उसके साथियों के रोडवेज बस अड्डे के पास होने की सूचना दी थी। इसके बाद एसओजी के विद्यादत्त जोशी और हेड कांस्टेबल प्रकाश भगत ने तापस के साथ ही उसके दो साथी रणजीत विश्वास निवासी इंदिरा बंगाली कालोनी और विनय कुमार निवासी रवींद्र नगर ट्रांजिट कैंप को धर दबोचा।
विज्ञापन
पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह रुद्रपुर में शोरूम में हुई चोरी में लिप्त नहीं थे। उन्होंने कानपुर के गोविंदनगर में रहने वाली सोना पत्नी गोविंददास के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था और भागकर बृहस्पतिवार को रुद्रपुर पहुंच गये। वह महिला के घर में पेंट करने के बहाने गये थे और मौका पाकर घर से सोने की दो चूड़ियां, छह अंगूठियां, दो कान के झुमके चुराकर फरार हो गये। पकड़े गये तीनों चोर पांच सितंबर को ही कानपुर जेल से छूटे थे। तीनों के खिलाफ रुद्रपुर, काशीपुर और कानपुर में चोरी के मामले दर्ज हैं। कोतवाल तुषार बोरा ने बताया कि तीनों के पास से चाकू बरामद कर 4/25 आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया है।
विज्ञापन