{"_id":"5bdf2d8fbdec22694e6b7c63","slug":"a-man-arrested-for-misbehaving-with-the-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में बीच सड़क पर लगाई कार, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में बीच सड़क पर लगाई कार, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में कार बीच सड़क पर खड़ी कर एसएसपी के गनर से भिड़ना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी की कार सीज कर उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यूपी के रामपुर के खांडीखेड़ा थाना का रहने वाला है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि एसएसपी कृष्ण कुमार वीके शनिवार रात जिले के राउंड पर निकले थे। रात करीब 11:30 बजे जब एसएसपी का वाहन आईटीआई थाना क्षेत्र के जैतपुर मोड़ पर पहुंचा तो वहां लंबा जाम लगा हुआ था। एसएसपी का गनर वाहन से उतरकर पैदल आगे बढ़ा तो कुछ दूरी पर गनर को बीच सड़क पर एक कार खड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन
गनर ने कार में झांका तो कार स्वामी नशे में धुत दिखा। जब गनर ने कार स्वामी से कार को हटाने को कहा तो वह गनर से भिड़ गया। गनर के साथ धक्कामुक्की करने लगा। इस पर एसएसपी के साथ चल रहे एक अन्य पुलिस कर्मी और गनर आरोपी को कार समेत थाने ले आए।
विज्ञापन
एसएसपी के गनर की तहरीर पर आईटीआई थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक विजयंत सिंह निवासी खांडीखेड़ा थाना टांडा, जिला रामपुर (यूपी) के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कार को सीज कर दिया।