{"_id":"5bae7a6c867a5501370f0278","slug":"91538161260-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटीन मैनेजर को गोली मारने के मामले में जीजा के खिलाफ बाइस्तवा रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटीन मैनेजर को गोली मारने के मामले में जीजा के खिलाफ बाइस्तवा रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में शराब की कैंटीन के मैनेजर को गोली मारने के मामले में घायल के भाई ने अपने जीजा के खिलाफ शक के आधार पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
26 सितंबर की रात एक शराब की कैंटीन में काउंटर पर बैठा रामनगर निवासी नीरज सिंह बिष्ट बाएं पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के बयानों के आधार पर पुलिस ने रामनगर निवासी एक फौजी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। घटना के एक दिन बाद घायल नीरज के भाई सोबन सिंह बिष्ट ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 26 सितंबर को वह अपने भाई के साथ शराब की दुकान की कैंटीन में बैठा था। रात करीब नौ बजे अपाचे बाइक से दो लोग वहां पहुंचे। उनमें से एक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरे ने कैंटीन में घुसकर उसके भाई नीरज बिष्ट को गोली मार दी। उसे शक है कि इस वारदात को थाना कालाढूंगी के ग्राम मोहनपुर गेबुआ निवासी भूपेंद्र सिंह लटवाल ने अंजाम दिया है। पुलिस ने भूपेंद्र के खिलाफ धारा 307 के तहत बाइस्तवा रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी उसका जीजा है। वह उसकी बहन की दहेज हत्या के मुकदमे में आरोपी है। इस केस में चार अक्तूबर को नीरज की गवाही होनी थी। उधर, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को अहम सुराग मिले है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।