{"_id":"5b8addf242c79210c643b84f","slug":"91535827442-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर बदनाम करने वाले पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर बदनाम करने वाले पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। मोहल्ला खत्रियान निवासी विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ संपत्ति हड़पने, धोखे से शादी करने और दहेज का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। दो माह पूर्व सोशल मीडिया पर पत्नी का चरित्र हनन करने के आरोप में वह गिरफ्तार भी हो चुका है।
मोहल्ला खत्रियान निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कर कहा कि 27 मई 2015 को उसका विवाह तालुका भोर जिला पुणे(महाराष्ट्र) निवासी संदीप विश्वनाथ पुत्र काशीनाथ मेरूकर के साथ हुआ था।
उस समय वह पीएचडी कर रही थी। शादी के बाद पता चला कि पति ने उससे कई बातें छिपाई है। बताया कि उसका कोई भाई नहीं है, पिता ने संपत्ति हड़पने की नीयत से उससे विवाह किया था।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के बाद पति ने उसके साथ मारपीट की तो वह मायके आ गई। इस पर पति ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर उसका चरित्र हनन करने का प्रयास किया।
पुलिस ने संदीप के खिलाफ धारा 498 ए व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले विवाहिता ने उसके खिलाफ आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में संदीप की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।