{"_id":"5aa42e804f1c1bbe758b4cb0","slug":"91520709248-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर पेंटर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर पेंटर की मौत
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में परिजनों से झगड़ा कर घर से निकले पेंटर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को रेलवे पटरी के किनारे उसका शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
ट्रांजिट कैंप के शिवनगर वार्ड नंबर दो में परिवार के साथ रहने वाला विवास (28) पुत्र सुभाष फर्नीचर में रंगाई का काम करता था। वह शराब पीने का आदि था, जिस कारण परिवार में कलह होती थी। शुक्रवार रात विवास परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गया। इसके बाद परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी। पूरी रात खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने उसे फोन किया। कई फोन करने के बाद जब उसने फोन उठाया तो रेलवे फाटक के पास होने की जानकारी दी। इस पर उसे खोजते हुए परिजन शनिवार तड़के स्टेशन पहुंचे। यहां स्टेशन में काम करने वाले लोगों ने उन्हें इंदिरा बंगाली कालोनी के पास एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान विवास के रुप में की। एसएसआई नासिर हुसैन ने बताया कि विवास ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। मृतक की पत्नी सुप्रिया और दो बच्चे यश और दीपा का रो-रोकर बुरा हाल है।