{"_id":"5aa2ddfa4f1c1b91778b48c5","slug":"91520623098-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने डांटा तो बेटी ने गटका जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने डांटा तो बेटी ने गटका जहर, मौत
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंह नगर में शांतिपुरी के नगला बाजार के पास मां की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग बेटी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
लालकुआं सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत राम आशीष यादव नगला बाइपास पर रहता है। उसकी पत्नी लालचुन्नी देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम उसकी सबसे छोटी बेटी वंदना (14) घर में खेल रही थी। उसने उसे खेलने से मना किया। इसके बाद लालचुन्नी पास के जंगल में बकरी चराने चली गई। देर शाम वह बकरियों को लेकर घर लौटी तो उसकी बेटी चारपाई में छटपटा रही थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसे परिजनों और पड़ोसियों की मदद से पंतनगर विश्वविद्यालय के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में उसको सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह आठ बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वंदना ने कक्षा पांच तक पढ़ाई के बाद स्कूल छोड़ दिया था। उसकी मौत से घर पर मां लालचुन्नी देवी और दो बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।