फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पांच लाख लेकर कार न देने का आरोप

पांच लाख लेकर कार न देने का आरोप

Mon, 05 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख लेकर कार न देने का आरोप
काशीपुर। मथुरा निवासी एक बाबा ने एक व्यक्ति पर पांच लाख रुपये लेकर उसकी कार न देने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की है। गोवर्द्धन, मथुरा निवासी एक बाबा रविवार को काशीपुर कोतवाली पहुंचा। उसने एसआई दिनेश फर्त्याल को बताया कि काशीपुर के सैनिक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से उसने बोलेरो कार ली थी। जिसके एवज में उसे पांच लाख रुपये भी दे दिए।
विज्ञापन

लेकिन उक्त युवक उसकी कार मथुरा से ले आया। इस पर पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी कोतवाली बुला लिया। कोतवाली पहुंचे दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने बताया कि उसने बाबा को कार दान में दी थी। जबकि कार की किश्त वह अभी भी चुका रहा है। उक्त बाबा ने किसी न किसी बहाने से विभिन्न कार्यक्रम कराकर मुझसे खूब रुपये ऐंठ लिए हैं। बीते दिनों वह अपनी कार ले आया। गाड़ी भी मेरे नाम पर है। इधर, कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि पूरा मामला मथुरा का है। जो व्यक्ति कार लेकर लाया है कागजात उसी के नाम पर हैं। दोनों को मथुरा में ही कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed